मयंक की रफ्तार, सूर्या की धार और हार्दिक का वार... भारत की बांग्लादेश पर जीत की ये 5 बड़ी बातें

Updated on 07-10-2024 01:47 PM
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से पीट दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्र में अपना कमाल दिखाया। सूर्यकुमार यादव के लिए भी बांग्लादेश के खिलाफ यह टी20 मुकाबला काफी अहम था। क्योंकि वह भारतीय सरजमीं पर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में आइए जानते हैं बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मिली जीत की ये पांच बड़ी बातें।

​तेज गेंदबाज मयंक यादव टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू मैच ही छा गए। इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को दहलाने वाले मयंक ने इंटरनेशनल डेब्यू में भी खूब धमाल मचाया। मयंक की पहचान उनकी रफ्तार है और उन्होंने नीली जर्सी में भी किसी को निराश नहीं किया। पहली ही गेंद मयंक ने 140 की रफ्तार डाली और उस ओवर में उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किए। अब तलाश की थी मयंक को विकेट की और उन्हें वो भी मिला। मयंक ने महमूदुल्लाह के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया। इस तरह मयंक ने अपने पहले ही मैच में रफ्तार का कहर बरपाते हुए ड्रीम डेब्यू किया।

पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी बैटिंग से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को दहला दिया। अभिषेक शर्मा के रन आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ 14 गेंद में 29 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। शुरुआत विकेट के बाद सूर्यकुमार ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे देख बांग्लादेशी गेंदबाज पूरी तरह से घबरा गए।


बांग्लादेश पर सबसे बड़ा वार किया टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने। हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में और फिर बल्लेबाजी में बांग्लादेश की कमर ही तोड़ दी। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंद में 39 रन बनाकर सिर्फ 11.5 में टीम इंडिया को जीत दिला दी। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। हार्दिक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देख बांग्लादेश को उसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।


टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया था। अर्शदीप ने बांग्लादेश के दोनों ओपनर बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर उनकी हालत खराब कर दी। यही कारण है कि मेहमान टीम सूर्यकुमार के सूरमा के आगे पूरी तरह तरह से बेबस हो गई। अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए मैच में तीन विकेट लेकर धमाल मचा दिया।


​मैच का सबसे बड़ा मोमेंट रहा वरुण चक्रवर्ती की वापसी। वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए 1058 दिनों के बाद वापसी की। वापसी करते ही वरुण छा गए। उन्होंने अपने वापसी मैच ही तीन विकेट लेकर यह साबित कर दिया कि चयनकर्ताओं का फैसला गलत नहीं था। वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले वनडे में बुरी तरह से हराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.