मायावती बोलीं- गठबंधन से फायदा कम नुकसान ज्यादा राजनीति से संन्यास लेने से इनकार

Updated on 15-01-2024 01:30 PM

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन (15 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि 2024 का चुनाव बसपा अकेले ही लड़ेगी। किसी गठबंधन या पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। यानी, बसपा के INDIA गठबंधन में शामिल होने की कयासबाजी पर विराम लग गया है। उन्होंने कहा- गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है।

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि मैं अपनी पार्टी के काम में व्यस्त हूं। मगर अयोध्या में 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है, तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।'

उन्होंने कहा- 'पिछले महीने मैंने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली हूं। लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि इन अटकलों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।'

थोड़ा राशन देकर गुलाम, मोहताज बनाया जा रहा

उन्होंने कहा, 'जातिवादी संकीर्ण सोच से सभी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। थोड़ा राशन देकर गुलाम, मोहताज बनाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रहीं है। कांग्रेस, भाजपा और सहयोगी पार्टियों की सोच जातिवादी, सामंतवादी है। SC/ST आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बहुजन समाज के सभी वर्गों को BSP से जुड़कर सत्ता तक पहुंचना जरूरी है। विरोधी पार्टियां अंदरखाने एक होकर इनके अधिकारों को रोक रही हैं।'

EVM पर भी उठाए सवाल
मायावती ने INDIA गठबंधन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख ने BSP के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। EVM को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तो बेहतर रिजल्ट लाएंगे। 2007 में EVM को कोई धांधली नहीं हुई थी। 2007 में अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब EVM में बहुत धांधली हो रही है। EVM के विरोध में काफी आवाजें उठ रही हैं।

लोकसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे
मायावती ने कहा, 'लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत जरूरी है। लोकसभा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे। अकेले लड़ेंगे। बसपा से कई पार्टियां गठबंधन करना चाहती हैं। मगर हम सभी पार्टियों से दूरी बनाकर रखेंगे। हालांकि, चुनाव के बाद सरकार में शामिल हो सकते हैं।

गठबंधन में BSP का वोट तो दूसरी पार्टियों को मिलता है, मगर हमें नहीं मिलता है। 1993 और 1996 में BSP के गठबंधन का फायदा सपा, कांग्रेस को मिला था। 2002 में बसपा अकेले चुनाव लड़कर 100 सीट जीती थी।'

अखिलेश का वो बयान...जिस पर मायावती ने साधा निशाना
5 जनवरी को अखिलेश यादव ने कहा था कि गठबंधन में बसपा को साथी नहीं बनाएंगे। RLD हमारी पुरानी साथी है। उससे हमारा तालमेल भी अच्छा है। इसलिए RLD के साथ सीट बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं आएगी। राजद और जदयू के उम्मीदवार यूपी में चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए इन दोनों पार्टियों को भी गठबंधन में शामिल न किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.