मध्‍य प्रदेश पेशाब कांड पर मायावती बेहद नाराज, बोलीं- बीजेपी नेता के घर बुलडोजर चलवाए शिवराज सरकार

Updated on 05-07-2023 07:15 PM
लखनऊ: मध्‍य प्रदेश के सीधी में बीजेपी नेता प्रवेश शुक्‍ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। बसपा चीफ मायावती ने भी इस घटना पर बेहद नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रवेश शुक्‍ला पर एनएसए लगाने और उसकी संपत्ति ध्वस्त करने की मांग उठाई है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया- 'मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुखद है।'

मायावती ने आगे ट्वीट किया है- 'मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से इस संबंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ न केवल एनएसए लगाएं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले पर मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आरोपी पर सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और एनएसए लगाने की बात कही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.