मायावती के भतीजे बोले-केजरीवाले के वादे द्रौपदी की साड़ी जैसे:कांग्रेस के भाई-बहन फैशन-फैशन खेल रहे

Updated on 06-01-2025 12:57 PM

बसपा अध्यक्ष मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद का अरविंद केजरीवाल पर दिया बयान चर्चा में है। आकाश आनंद रविवार को दिल्ली के कोंडली में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वादे ऐसे हैं, जैसे द्रौपदी की साड़ी। ये फेंकते जाएं और हम लपेटे जाएं।

आकाश आनंद पहले नेता नहीं हैं, जिन्होंने कोई विवादित बयान दिया है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान कई नेताओं के ऐसे बयान आ रहे हैं, जिन पर विवाद हो रहे हैं।

रविवार को ही भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़क बनाने का बयान दिया था। इस पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर करते हुए कहा था- संघ की मानसिकता को ऐसे ओछे नेताओं के बयान जाहिर कर देते थे।

केजरीवाल पर आकाश के 3 बयान

1. सरकारी नौकरियों को कच्ची नौकरियों में बदला 

आकाश आनंद ने कहा, "केजरीवाल ने 28 लाख नौकरियों का वादा किया था और दिया का साढ़े बारह हजार नौकरियां। ये भी कोई वादा होता है, इसे तो हम धोखा भी नहीं कह सकते। ये आदमी सामने-सामने मुंह पर झूठ बोलकर गया। सरकार में पहले से जो नौकरियां थीं सरकारी, उसका भी इन्होंने बुरा हाल कर दिया। इन्होंने उन नौकरियों को कॉन्ट्रैक्चुअल यानी कच्ची नौकरियां बना दिया।

2. मुफ्त बिजली की कीमत शिक्षा-पानी और यमुना

आकाश आनंद बोले, "आपको जो 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी गई, उसकी आपने क्या कीमत चुकाई। आपने शिक्षा गंवाई, आपने साफ पानी गंवाया, साफ हवा गंवाई, आपने अपनी नौकरियां गंवाईं, आपने अपनी यमुना नदी गंवाई।"

3. जब जेल में थे तो दलित को CM बना देते 

BSP नेता ने कहा, "इस सरकार से हमारे समाज का कोई नेता इस सरकार से नहीं मिल पाया है। आपको मिली है तो सिर्फ एक भ्रष्ट सरकार जिसके सारे नेता, यहां तक की मुख्यमंत्री भी जेल होकर आ चुके हैं। जब जेल में थे तो मौका था कि हमारे एससी-एसटी समाज से उप मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का, लेकिन खुद को बाबा साहेब का समर्थन बताने वालों ने ऐसा क्यों नहीं किया। एक भी ऐसा MLA नहीं था, जिसे सीएम बना सकते थे? दलित और पिछड़े समाज का इनसे बड़ा विरोधी कोई नहीं।"

राहुल-प्रियंका पर कहा- नीली टी-शर्ट और साड़ी नाटक

आकाश आनंद ने कहा, "भाजपा पर दो शब्द बोल भी सकता हूं, कांग्रेस पर तो कुछ भी बोलना बेकार है। कांग्रेस के दो भाई बहन हैं, इन्हें फैशन-फैशन खेलने से फुरसत मिलती नहीं है। सांसद में नीली टी-शर्ट और नीली साड़ी पहनकर नाटक पूरा कर लेते हैं। जिन राज्यों में इनकी सरकारे हैं, वहां तो हमारे समाज को सम्मान दे नहीं पाए। दिल्ली चुनाव सर पर हैं तो इन्हें फैशन-फैशन खेलना है।"

भाजपा नेता बिधूड़ी ने प्रियंका-आतिशी पर बयान दिए

प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को कहा, "लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।" आतिशी पर बिधूड़ी ने रविवार को ही बयान दिया,, " आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।" आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनके खिलाफ बिधूड़ी ही उतरे हैं।

माफी मांग ली: कांग्रेस के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.