जल संकट को लेकर महापौर अलका बाघमार ने ली अधिकारियो की बैठक

Updated on 25-05-2025 01:40 PM

दुर्ग । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में पटरी पार व मध्य क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जल संकट होने तथा बार बार बिजली बंद होने से पेयजल आपूर्ति रुकने की समस्या को लेकर नाराज निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने जल कार्य से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियो की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियो को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। इस दौरान बैठक में इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों को भी बुलाया गया था जिन्हें बेमौसम आंधी तूफान व बारिश के चलते बार बार बिजली ठप्प होने से फिल्टर प्लांट में विद्युत अवरोध होने की समस्या से निजात दिलाने वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने कहा गया।

बैठक में जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार सहित कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित सहित इलेक्ट्री सिटी बोर्ड के एई राजेंद्र गिरी गोस्वामी आलोक साहू व जलगृह उप अभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार को जल प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने अपने विभाग की ओर से गर्मी और बेमौसम बारिश के चलते नियमित पेयजल आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओ से अवगत कराया।

इस दौरान विभाग की अधिकारियो द्वारा बताया गया कि गर्मी में या बिजली बंद होने पर जिन क्षेत्रों में लो प्रेशर की शिकायत सामने आ रही है इसकी 2 मुख्य कारण है जिसमे पहला फिल्टर प्लांट से टंकी भरने की लाईन में वाल का बड़ा लिकेज है जिसे जल्द बदला जाना है और दूसरा कारण रायपुर नाका स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में मोटर पम्प की क्षमता कमजोर होना है चूंकि अमृत मिशन के तहत अनेक नई टंकिया बनी है जिन्हे भरने वर्तमान में चल रही पंप की क्षमता कमजोर हो गई है इसके लिए 3करोड़ 50 लाख की लागत से नए मोटर पम्प की खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

जिसमे उक्त प्लांट में 120 एचपी के तीन नए मोटर तथा शिवनाथ नदी इंटवेल में 4 नए पंप लगाने प्रपोजल तैयार किए गए है इसके लगने से स्थिति पूरी तरह सुधर जाएगी वही आंधी तूफान के कारण जो बिजली चली जाती है व टंकियों में पानी नही भर पाता ईसके लिए  विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलगांव से फिल्टर प्लांट तक लगभग 10 किलोमीटर दूरी की सेपरेट फीडर से विद्युत प्रदाय करने करने का सुझाव दिया गया। जिस पर महापौर अलका बाघमार ने दोनो महत्वपूर्ण प्रस्ताव के स्वीकृति राशि के लिए शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए है।समीक्षा बैठक में महापौर अल्का बाघमार ने जल कार्य विभाग से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करने निर्देशित करते हुए कहा की पाईप लाईन लिकेज तत्काल मरम्मत किया जाए,और लिकेज के कारण टंकी भरने में दिक्कत हो रही वाल को भी शीघ्रता से बदला जाए ताकि शहर में पानी सप्लाई सुचारू रूप से जारी रह सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.