महापौर शशि सिन्हा ने दसवीं बोर्ड की टॉपर रिहा देवांगन का किया सम्मान

Updated on 16-05-2025 02:06 PM

भिलाई। नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने सीजी दसवीं बोर्ड की टॉपर कु रिहा देवांगन के श्याम नगर रिसाली, वार्ड .26 स्थित घर जाकर उसका सम्मान किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनिल देशमुख, जहीर अब्बास, देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन सहित बालिका के परिजन उपस्थित थे। महापौर शशि सिन्हा ने बालिका रिहा को बधाई देते हुए कहा कि आपने रिसाली भिलाई सहित दुर्ग जिला का नाम रोशन किया है।

हमें आप पर गर्व है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बारहवीं बोर्ड में टॉप करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने आगे की पढ़ाई हेतु यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि रिहा देवांगन ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय रिसाली से पढ़कर दसवीं बोर्ड के मेरिट लिस्ट में 98.17 प्रतिशत अंक लेकर 7 वां स्थान प्राप्त किया है।

उसके पिताजी उत्तम देवांगन ई.रिक्शा चलाते हैं और मां अनिता देवांगन गृहणी है। बातचीत में कु रिहा ने बताया कि परीक्षा के समय उसे पीलिया हो गया था जो अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है। उसे मेरिट में प्रथम या द्वितीय स्थान पर आने की उम्मीद थी, किंतु तबियत ठीक नहीं होने के कारण 7 वां स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कु रिहा ने बताया कि वह मैथ्स साइंस लेकर आगे पढ़ाई करके आईटी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.