मैकेन‍िकल इंजीनियर ने दिमाग लगा कचरे में खोज लिया जुगाड़, 15 महीने में 10 करोड़ रुपये

Updated on 04-06-2024 01:12 PM
नई दिल्‍ली: आज हम आपको ऐसे शख्‍स से मिलाते हैं जिन्‍होंने कचरे (वेस्‍ट) में मौका तलाश लिया। उनका नाम है अजिंक्य धारिया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद अजिंक्य ने सैनिटरी पैड रिसाइकिल करने की तकनीक खोज निकाली। यह इस तरह की पेटेंट कराई गई दुनिया की पहली तकनीक थी। इस इनोवेशन में कमर्शियल इस्‍तेमाल के लिए यूज्‍ड पैड से पल्प और प्लास्टिक निकाला जाता है। धारिया ने कूड़ा बीनने वालों को बिना सुरक्षा के पैड और डायपर बीनते देखा था। इसी आइडिया को डेवलप करके अजिंक्य धारिया ने Padcare की शुरुआत की। अब यह सफल वेंचर बन चुका है।

शुरू में लोगों को अजीब लगा आइडिया

शुरू में कई लोगों ने अजिंक्‍य के आइडिया को खारिज कर दिया। इसके बावजूद महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले अजिंक्‍य धारिया ने भरोसा बनाए रखा। 2018 में उन्होंने पैडकेयर लैब्स की स्थापना की। इसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता और वेस्‍ट मैनेजमेंट है। पैडकेयर लैब्स की तकनीक पैडकेयरएक्स सैनिटरी कचरे को हाई क्‍वालिटी प्रोडक्‍ट में बदल देती है। पुणे स्थित यह स्टार्टअप शौचालयों में सुरक्षित निपटान के लिए पैडकेयर डिब्बे भी प्रदान करता है। उसके ग्राहकों में मेटा, फाइजर, पीएंडजी, थर्मैक्स, मर्सिडीज-बेंज और महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

कचरे का शानदार समाधान

अपने छह साल के ऑपरेशन में कंपनी ने 550 संगठनों के जरिये 19 शहरों को प्रभावित किया। इससे 10 लाख महिलाओं को लाभ हुआ है। सालाना 100 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है। 90 फीसदी प्लास्टिक से बने एक सामान्य सैनिटरी नैपकिन को डिकम्‍पोज होने में 500 से 800 साल लग सकते हैं। पैडकेयर ने अब तक 138 टन सैनिटरी वेस्‍ट को जुटाकर उसे रिसाइकिल किया है।

बिक्री ने अचानक लगाई छलांग

अजिंक्य धारिया अपने स्टार्टअप को Shark Tank के प्‍लेटफॉर्म पर भी लेकर गए। शो के जजों ने उनके आइडिया में काफी दिलचस्‍पी दिखाई। उस समय Padcare की वार्षिक आय केवल 1 करोड़ रुपये थी। हालांकि, कंपनी ने अचानक छलांग लगाई। उसकी बिक्री 15 महीनों में ही 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। और भी रोचक बात यह है कि Padcare ने अपनी राजस्व बढ़ोतरी के साथ 7% का लाभ मार्जिन भी बनाए रखा। इसके अलावा कंपनी ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 22 करोड़ रुपये के ऑर्डर पहले ही हासिल कर लिए हैं।

शार्क टैंक के चार जजों के साथ करार

Shark Tank India के जज धारिया के बिजनेस मॉडल से प्रभावित हो गए थे। बातचीत के दौरान धारिया ने शुरू में 2% इक्विटी के बदले 50 लाख रुपये की मांग की, जिससे Padcare का मूल्यांकन 25 करोड़ रुपये हो गया। काफी विचार-विमर्श के बाद धारिया ने Shark Tank India के चार जजों के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया। इसमें पीयूष बंसल ने 4% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये की पेशकश की। अनुपम मित्तल ने 4% हिस्सेदारी के लिए 1 करोड़ रुपये और अतिरिक्त 2% इक्विटी के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्‍ताव क‍िया। विनीता बाली और नमिता थापर ने मिलकर 1% हिस्सेदारी के लिए 25 लाख रुपये और 25 लाख रुपये का बिना ब्याज का कर्ज देने का ऑफर रखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.