स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार: श्याम बिहारी जायसवाल

Updated on 24-04-2025 12:19 PM

अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, विधायक सीतापुर  रामकुमार टोप्पो,स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर विलास भोसकर, सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ अनिल शुक्ला, सीएमएचओ डॉ पी एस मार्को, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारत सिंह सिसोदिया, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां चिकित्सकीय सेवाओं जैसे कीमोथेरेपी केन्द्र, सिकल सेल केन्द्र, प्रसव केंद्र, टीकाकरण केन्द्र, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, उपकरणों के उपलब्धता एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली। वहीं केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला नेताम ने बताया कि यहां प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आते हैं। केंद्र में 30 बेड की सुविधा है, 2 चिकित्सा अधिकारी सहित 10 नर्सिंग स्टाफ यहां सेवा दे रहे हैं।  इसके साथ ही यहां स्पर्श क्लिनिक, सिकलिन क्लीनिक, कीमोथेरेपी, हेल्थ प्रोग्राम आदि की सुविधा मरीजों को दी जा रही है।

इस दौरान मंत्री जायसवाल ने उपस्थित मरीजों से बात कर सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। इस दौरान सुविधाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने केंद्र की सेवाओं को सराहा। कीमोथेरेपी दीर्घायु वार्ड के निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल को कैंसर कीमोथेरेपी इंचार्ज डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में यहां 50 से अधिक मरीजों को नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है। जिन्हें कार्ड जारी किया गया है। इसके साथ ही रेगुलर जांच एवं कैंसर मरीजों को अन्य चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है। दवाइयों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। कीमोथेरेपी के लिए सरगुजा संभाग के दूसरे जिलों के साथ ही झारखंड, बिहार जैसे राज्य के मरीज भी यहां पहुंचते हैं। मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चंदन का पौधा लगाया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में चिकित्सकीय सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरीजों को इलाज के लिए दूसरे केंद्रों में ना जाने पड़े, संस्थागत प्रसव पर फोकस करें, ग्रामीणों को इस हेतु जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में टीबी, सिकलसेल आदि की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में शेड एवं शौचालय की मांग पर जायसवाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने यहां स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच करवाया।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जांच किया तथा कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हो।  विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेडिकल स्टाफ उपस्थिति पंजी की जांच कर उन्होंने कहा कि सभी समय पर उपस्थित रहें, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।

सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा निरीक्षण

मंत्री जायसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचे। उन्होंने यहां दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, चिकित्सकीय कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जायसवाल ने प्रसूताओं से मिलकर उनसे बात की तथा इलाज, भोजन की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं पर जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने अधिकरियों को निर्देशित किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर तथा ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण समय सीमा में पूर्ण करवाए जाने निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.