राजिम में नकली कफ-सिरप बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ में बेस्टो कॉफ कफ सिरप बैन; फूड एंड ड्रग विभाग ने की कार्रवाई

Updated on 04-11-2025 01:20 PM
गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में बेस्टो कॉफ कफ सिरप जांच में नकली निकली है। असली सिरप की मार्केटिंग करने वाली दिल्ली की कंपनी बेस्टोकेम फार्मूलेशंस ने इसे अपना उत्पाद मानने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए खांसी की सिरप पर बैन लगा दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद फूड एंड ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को गरियाबंद के कुलेश्वर नाथ मेडिकल के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, विभाग की लैब में जमा 150 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। बता दें कि इसी स्टोर में यह दवाई मिली थी, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया था।

जरूरी औषधीय तत्वों की मात्रा कम निकली

कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जब इस सिरप का सैंपल जांचा गया, तो यह सब-स्टैंडर्ड पाया गया। रिपोर्ट में सिरप में जरूरी औषधीय तत्वों की मात्रा बेहद कम मिली थी।

जब विभाग ने संबंधित कंपनी से जवाब मांगा, तो कंपनी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह सिरप उनकी नहीं है। इस आधार पर इसे नकली दवा की श्रेणी में रखकर कार्रवाई शुरू की गई।

विभाग ने कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत गिरफ्तार किया है।

ड्रग विभाग ने सिरप की बिक्री पर लगाई रोक

अधिकारियों के अनुसार, सिरप का सैंपल अगस्त में लिया गया था और सितंबर में रिपोर्ट आने के बाद कंपनी को नोटिस भेजा गया था। ड्रग विभाग ने सिरप की बिक्री पर रोक भी लगा दी थी।

हालांकि, कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने यह स्वीकार किया है कि बेस्टो कफ सिरप की बिक्री अभी भी गुपचुप जारी है।

दैनिक भास्कर ने किया था खुलासा

नेशनल स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रदेश में बिकने वाली दवाओं की रिपोर्ट का खुलासा किया था। जिस सिरप पर मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई हुई, उस बेस्टो कफ सिरप का भी रिपोर्ट में जिक्र था। इस दवा की बिक्री की जानकारी होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने कार्रवाई की है।

दो साल के बच्चों का खांसी सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध

इधर, राज्य शासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय मध्यप्रदेश और राजस्थान में खांसी की सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद लिया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी या सर्दी-जुकाम की सिरप नहीं दी जानी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने इस एडवाइजरी को लागू करते हुए सभी सीएमएचओ और सिविल सर्जनों को सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.