मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Updated on 07-11-2024 03:38 PM

रायपुर ।  प.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के चिकित्सा शिक्षकों ने महाविद्यालय में दीपावली मिलन समारोह का पारंपरिक सादगीपूर्ण आयोजन किया। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में महाविद्यालय के लगभग 110 वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लिया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. विवेक चौधरी ने माँ देवी लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी फैकल्टी मेम्बर्स को दीपोत्सव की बधाई दी और नववर्ष के लिए शुभकामनाएं दी। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय उत्सव परंपरा को जीवंत बनाये रखते हैं और ये आपसी मेल-मिलाप और आपसी भाई-चारे के सुअवसर होते हैं।


इस अवसर पर लक्ष्मीपूजन का विधिवत आयोजन किया गया था और पैथोलॉजी विभाग के स्नातकोत्तर छात्राओं द्वारा रंगों और फूलों की खुबसूरत रंगोलियां बनाई गई थीं। सभी चिकित्सा शिक्षकों ने बिना आवाज वाले फटाखे चलाये और आनंद लिया। इस आयोजन में लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच भाग्यशाली चिकित्सा शिक्षकों को आकर्षक उपहार प्रदान किये गये, ये हैं डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. वर्षा पाण्डेय, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति चन्द्राकर और नूतन ढाबरे। एसोसिएशन की सचिव डॉ. जया लालवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस पारंपरिक खुशनुमा आयोजन में महाविद्यालय के लगभग सभी चिकित्सा शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुख्यतः सर्वप्रोफेसर डॉ. संतोष सोनकर (अस्पताल अधीक्षक), डॉ. एस.बी.एस. नेताम, डॉ. देवप्रिय लकरा, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. निधि पांडे, डॉ. प्रतिभा जैन शाह, डॉ. स्निग्धा जैन बंसल, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. उषा जोशी, डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. रविकांत दास, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. वर्षा मुंगुटवार, डॉ. मंजूला केरकेट्टा, डॉ. ओ.पी. सुंदरानी, डॉ. आर. के पांडा, डॉ. के.के साहू और अन्य चिकित्सा शिक्षक शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.