पीएम आवास पाकर बहुत खुश है मीना कुशवाहा

Updated on 14-06-2023 10:41 PM

सूरजपुर । जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवप्रसादनगर में वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 133 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से कुल 97 आवास पूर्ण हो चुके है। उक्त हितग्राहियों को शत-प्रतिशत राशि जारी किया जा चुका है। शेष 36 आवास प्रगतिरत है। ग्राम पंचायतों में आवास पूर्ण कराने  कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  श्रीमती लीना कोसम के निर्देशानुसार तकनीकी सहायकों के द्वारा एक-एक आवासों का निरीक्षण कर समय-सीमा में निर्माण कराने हेतु समन्वय स्थापित कर रहें हैं।

इसी कड़ी में हितग्राही मीना कुशवाहा को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। आवास स्वीकृति पश्चात् हितग्राही द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ कर चारो किस्त 120000 एवं मनरेगा से 90 दिवस मजदूरी भुगतान से आवास निर्माण कर प्रधानमंत्री आवास में निवासरत है। हितग्राही मीना कुशवाहा द्वारा आपबीती में बताया गया कि मैं एक गरीब विकलांग अकेले महिला हूँ। जो कि पेंशन के सहारे अपना जीवन यापन करती हूं। पहले में कच्चे मकान में अकेले निवास करती थी, बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था। मैं आर्थिक रूप से व शारीरिक रूप से कमजोर थी। पंचायत से मुझे आवास आने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके व भतीजे के सहयोग से अपना आवास निर्माण पूरा करायी। पक्का मकान होने से मेरी दिनचर्या अच्छी और सुविधाजनक हुई, मैं अपने पक्का मकान पाकर खुश हूँ, जिसके लिये मैं शासन का आभार व्यक्त करती हूँ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.