भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने किया 71 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Updated on 22-05-2023 10:35 PM
रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में  71 करोड़ 23 लाख से अधिक के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 कि.मी. लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 4 कार्य, वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य हेतु 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार शिलान्यास एवं भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.