हाजिरी लगाने वाले शिक्षक महोदय से मिलिए, नौकरी बचाने के लिए किराए पर रखी लेडी टीचर

Updated on 11-07-2023 12:36 PM
कलबुर्गी: आपने संविदा पर नौकरी और मकान को किराए पर देने के बारे में सुना होगा। लेकिन कर्नाटक के कलबुर्गी में तो सरकारी प्राइमरी के टीचर ने अपनी नौकरी चलाने के लिए एक महिला को किराए पर पढ़ाने के लिए रख लिया। बताया जा रहा है कि टीचर ने कथित तौर पर कक्षाएं संचालित करने के लिए महिला को 6000 रुपए की महीने की नौकरी पर रखा था। मामला संज्ञान में आने पर विचाराधीन शिक्षक ने वापसी का वादा किया है, लेकिन जिले के शिक्षा अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खा ली है।

हफ्ते में दो बार हाजिरी लगाने आते थे टीचर

टीचर महेंद्रकुमार पर आरोप है कि वह सप्ताह में केवल दो बार उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल आते थे। वाडी के पास बालिनायक टांडा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 25 छात्र और दो शिक्षक हैं। महेंद्रकुमार के अलावा संस्थान में एकमात्र अन्य शिक्षक प्रिंसिपल अय्यप्पा गुंडागुरथी हैं। जानकारी के मुताबिक, नाराज अभिभावकों ने महेंद्रकुमार के लगातार नदारद रहने के संबंध में स्कूल के हेडमास्टर से कई बार शिकायतें की थीं। लेकिन फिर भी शिक्षक पर कार्रवाई न होने के चलते कोई सुधार नहीं दिखा। प्रिंसिपल के मुताबिक, जब वे सार्वजनिक निर्देश (डीडीपीआई) के उप निदेशक के साथ इस मामले को बढ़ाने वाले थे, तो महेंद्रकुमार ने अपनी ओर से पढ़ाने के लिए महिला को नौकरी पर रख लिया।

महिला ने कबूली बात

हमारे सहयोगी टीओआई ने जब स्कूल का दौरा किया, तो एक महिला को कक्षाएं संचालित करते देखा गया। वहीं इस बार में पूछताछ पर महिला ने स्वीकार किया कि वह सरकारी शिक्षिका नहीं थी। महिला ने बताया कि उसकी सेवाओं के लिए टीचर महेंद्रकुमार हर महीने उसे 6,000 रुपए का भुगतान करते हैं। डीडीपीआई सकरेप्पागौड़ा बिरादर ने कहा कि, 'शिक्षक के रूप में दूसरे व्यक्ति को नियुक्त करना अपराध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

आरोपी टीचर ने दी सफाई

आरोपी टीचर महेंद्रकुमार ने अपने ऊपर कार्रवाई का बचाव करते हुए दावा किया कि वह एक बीमारी के कारण लंबी छुट्टी पर थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि बच्चों के माता पिता उनकी लंबी अनुपस्थिति पर ऐतराज कर रहे हैं तो फिर अपनी ओर से पढ़ाने के लिए किसी और को नियुक्त करने का फैसला किया। महेंद्रकुमार ने आगे से नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ाने का वादा किया, लेकिन क्या यह उन्हें अपनी नौकरी को बचाने के लिए पर्याप्त होगा?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.