भेंट मुलाकात : सीएम बघेल ने 23 सब इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र

Updated on 18-05-2023 09:48 PM

धमतरी। मुख्यमंत्री बघेल ने धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले में नवनियुक्त उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।

लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश प्राप्त होने से उत्साहित जल संसाधन विभाग के चयनित उप अभियंताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नये उप अभियंताओं की भर्ती करने से जहां एक ओर हमारे बचपन के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं परिवार के आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चयनित सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में आने का आपका और आपके परिवार का सपना पूरा हुआ है। अब हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करना है, आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में भी काफी दिनों बाद इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियरों की भर्ती की गई है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ उद्योगों को पानी की आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखना है, इसके लिए आप लोगों से जनता की बड़ी आशाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के 400 पदों पर जल संसाधन विभाग द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण के बाद चयनित 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। शेष 48 पदों पर  जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं जिले में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 23 उप अभियंताओं की पदस्थापना की गयी है।

मुख्यमंत्री की पहल पर युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने में मिल रही सफलता
जल संसाधन विभाग में नियुक्ति पाने से उत्साहित जूनियर इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए जल संसाधन विभाग के नव नियुक्त उप अभियंता विनीत सुनाकर ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर का निवासी होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानी होती थी, जिससे रोजगार के अवसर कम मिल पाते थे। लेकिन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाल कर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देती हूं।

वहीं जल संसाधन विभाग में नवनियुक्त उप अभियंता धमतरी जिले का मगरलोड निवासी कुमारी वर्षा साहू ने कहा कि  प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि हम जैसे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है और सपनों को पूरा करने में सफलता मिल रही है। हम जैसे बेरोजगार युवा जिन्हें मुख्यमंत्री जी के विशेष पहल पर सफलता मिली है, हम मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.