भेंट मुलाकात: सीएम बघेल धमतरी विधानसभा रवाना

Updated on 17-05-2023 08:43 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से धमतरी जिले के ग्राम भोयना के लिए रवाना हो गए है।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके काम की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम भोयना से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ग्राम भटगांव पहुंचेंगे और वहां चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।

बघेल भटगांव से कार द्वारा 2.45 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम सोरम पहुंचेंगे और वहां से अपरान्ह 3.20 बजे कार द्वारा ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा  3.30 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन आएंगे और वहां से कार द्वारा लोहरसी सर्किट हाउस पहुंचकर अपरान्ह 3.50 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे लोहरसी सर्किट हाउस से मुजगहन आएंगे और वहां से 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.