राजस्थान बीजेपी की दूसरी लिस्ट के लिए दिल्ली में बैठक, किसे मिलेगा टिकट जेपी नड्डा लगाएंगे फाइनल मुहर

Updated on 20-10-2023 01:56 PM
नई दिल्ली : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार रणनीतिक तैयारी में जुटी है। इसी बीच पार्टी नेतृत्व उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन में जुटा है। कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट पर विचार करने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक हो रही। इस बैठक में राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी के नेता शामिल हैं। माना जा रहा कि इस बैठक के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सामने आ सकती है।

टिकट के लिए बीजेपी कोर कमिटी की बैठक

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया मौजूद हैं। इनके अलावा गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सतीश पुनिया, कुलदीप बिश्नोई, राजेंद्र राठौड़ और नितिन पटेल समेत राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी में शामिल दूसरे दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

पहले तेलंगाना अब राजस्थान के लिए बैठक

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना की लिस्ट पर तेलंगाना कोर कमेटी के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के घर पर भी देर रात तक मैराथन बैठक हुई। जिसमें उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसी पर मुहर लगाने और कैंडिडेट्स के नाम फाइनल करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के नेताओं संग विचार विमर्श करेंगे।

राजस्थान में 25 नवंबर को असेंबली चुनाव

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होना है। बीजेपी ने राजस्थान के लिए अब तक उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की है। पार्टी ने राजस्थान के लिए 9 अक्टूबर को जारी किए गए अपने पहले लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। अब देखना है कि दूसरी लिस्ट में पार्टी किस पर अपना भरोसा जताएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.