सुगम एवं सुरक्षित परिवहन के लिए बीएसपी अधिकारियों की बैठक

Updated on 14-02-2025 01:15 PM

भिलाई । भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक संकाय राकेश कुमार, सीजीएम एमआरडी सुशील कुमार एवं जीएम इंचार्ज सेफ्टी एंड इंजीनियरिंग संजय कुमार अग्रवाल के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिवहन में आ रही सुरक्षा संबंधी समस्याओं को दूर करने एवं सुचारू रूप से संचालन करने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार.विमर्श किया गया।


इसमें वाहनों में जीपीएस सिस्टम में सुधार करना, बोरिया गेट में पार्किंग की व्यवस्था को ठीक करना, सेफ्टी दिशा निर्देश और पार्किंग के बोर्ड लगाना, गाडिय़ों की चालान प्रक्रिया को शुन्य में लाना, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारना और प्लांट के अंदर पार्किंग की व्यवस्था बनाना, ड्राइवर की सेफ्टी के लिए सेमिनार आयोजित करना, लोडिंग पॉइंट में बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था करना आदि मुद्दों पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने अपना सुझाव दिया। इस बैठक में एसोसिएशन की ओर से संरक्षक सुधीर सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सचिव बलजिंदर सिंह, दिलीप खटवानी, शाहनवाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, प्रेम सिंह, विनय अग्रवाल, संतोष सिंह, रोशन लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.