बीमार आवारा एवं असहाय पशुओं के देखभाल के लिए समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न

Updated on 06-05-2025 11:27 AM

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा शहर के बीनार आवारा एवं असहाय पशुओं हेतु उपचार भोजन व्यवस्था एवं रखरखाव हेतु शेड/पुनर्वास केन्द्र की स्थापना संबंधी चर्चा की गई। जिसमें शहर के विभिन्न वार्डाे में कुत्तों एवं अन्य आवारा पशुओं की गिनती कर उन्हें उपयुक्त स्थल देने पर चर्चा की गई, साथ ही कुत्तों की बढ़ती आबादी एवं उनके द्वारा अन्य पशुओं एवं व्यक्तियों को काटने के कारण एवं उपाय के बारे में चर्चा की गई।

जिसमें  समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में बढ़ रही कुत्तों की संख्या को कम करने के लिए उन्हें वार्डवार जहाँ संख्या ज्यादा है । उन्हें  पकड़कर नसबंदी कराने एवं उनके रहने के साथ-साथ भोजन संबंधी व्यवस्था करने उपयुक्त स्थल का चुनाव करने के लिए आदेशित किया जाता है, साथ ही पशुधन विकास विभाग के द्वारा पकड़े हुए कुत्तों के टीकाकरण एवं नसबंदी करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सम्बधित एनजीओ के सदस्यों को अन्य पशु प्रेमियों को जोडने एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए समझाईश दी गई।

आवारा कुत्तों एवं अन्य पशुओं के भोजन हेतु होटलों से बचे हुए भोजन एवं दान दाताओं से भोजन एकत्रित कर पशुओं को खिलाने की बात कही गई। उक्त बैठक में पशुधन विकास विभाग से डॉ. विनीत कुमार भारद्वाज, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ से अमजद एवं जैकू एनिमल रेसक्यू टीम के सदस्य श्रीमति मधू बर्मन, अनीता नियोगी, रानी खनुजा, सुदीप्ता शर्मा एवं प्रज्ञा पाण्डे आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.