जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित

Updated on 02-08-2025 12:07 PM

जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  बैठक में पिछले कार्यकारिणी समिति की बैठक के निर्देश के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा किया गया। इसके अलावा जीवनदीप समिति जिला महारानी अस्पताल से संबंधित आवश्यकता पर चर्चा किया गया।  

जिसमें माइक्रोबायोलॉजिस्ट के सेवावृद्धि के संबंध में, जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में अनुदान से प्राप्त मशीनों के रिएजेन्ट क्रय किये जाने, अस्पताल कादम्बिनी भवन में स्थापित 600 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट के मरम्मत कार्य करवाये जाने, एन.आर.सी. विभाग स्थानांतरित कर शिशु विभाग प्रारंभ करने के सबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा  महारानी अस्पताल में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के भर्ती, अस्पताल परिसर में देवांश होटल के सामने स्थापित दो दुकानों के दर निर्धारण, अस्पताल, कार्यालय एवं आवासीय परिसर हेतु जाने वाले मार्ग में सुरक्षा मानक अनुसार नवीन लोहे का दरवाजा तथा 360 डिग्री सी.सी.टी.वी. लगाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।

बैठक में अस्पताल ब्लड़ सेंटर के लिए शिविर फोल्डेबल डोनर काऊच क्रय करने तथा नाक, कान, गला विभाग एवं अस्थि रोग विभाग के सुचारू कार्य संचालन हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियों के क्रय के संबंध में चर्चा किया गया। इसके अलावा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के डाटा एन्ट्री कार्यो के सूचारू संचालन के लिए डाटा सेंटर की व्यवस्था हेतु आवश्यकता और महारानी अस्पताल में कम्प्युटर एवं प्रिंटर के मरम्मत का कार्य, अस्पताल हमर लैब में सेंपल कलेक्शन एरिया में एल्युमिनियम पार्टिशन एवं लैब के सुरक्षा हेतु चैनल गेट एवं मरीजों के सुविधा हेतु रैम्प बनवाये जाने के लिए और जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल में विभिन्न आर्वतकों के भुगतान के संबंध में चर्चा किया गया। इसके साथ ही मेडिकल अपशिष्ट का बेहतर निपटान हेतु शहर के सभी नर्सिंग और अस्पतालों को निर्देशित करने के लिए सीएमएचओ को कहा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक सहित जीवनदीप समिति के अन्य सदस्य और निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.