छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए मध्यान्ह भोजन संचालित समूहों की हुई बैठक

Updated on 13-06-2024 06:45 PM

सूरजपुर। विकासखंड रामानुजनगर में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, ताजा एवं पौष्टिक भोजन प्राप्त हो इसके लिए मध्याह्न भोजन संचालन समूह के अध्यक्ष व सचिव तथा संकुल समन्वयकों की संयुक्त बैठक हुई। 

समूह के अध्यक्ष/सचिव को संबोधित करते हुए सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदाय करने के लिए प्रधानमंत्री शक्ति पोषण निर्माण योजना के अंतर्गत तीन स्तर पर कार्य हो रहे हैं। पहला बच्चों को मध्यान्ह भोजन समूह की ओर से स्वच्छ व हरे सब्जी युक्त गुणवत्तापूर्ण सामग्री दिया जाए, जिससे भोजन पौष्टिक बन सके। दूसरा पोषण वाटिका का निर्माण, आगामी बरसात के दिनों में शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में किचन गार्डन निर्माण करेंगे, जिसमें समूह के सदस्य अपनी भागीदारी निभाएं फल और सब्जियों का विशेष कर लता वाले सब्जियों के पौधों का रोपण एवं उनके रखरखाव में अपना मदद करें, जिससे ताजा सब्जी मध्यान्ह के लिए उपलब्ध होने से छात्रों के लाभ के साथ-साथ लागत खर्च में कमी आने से समूह को अतिरिक्त बचत होगा। तीसरा आंशिक एवं पूर्ण न्योता भोजन का सकारात्मक प्रचार प्रसार में योगदान दें, जिससे महीने में कम से कम तीन-चार दिन न्योता भोजन का आयोजन हो। उन्होंने समूहों से आह्वान किया कि शालाओं में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपने आसपास के पालको को समझाए कि बच्चो को नियमित स्कूल भेजे। बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी तो उनके मध्यान्ह भोजन में हाजिरी भी बढ़ेगा और लागत के अनुसार अच्छा भोजन प्रदान करने के बाद भी ईंधन आदि का खर्च बचने से समूहों के आय में आंशिक वृद्धि हो सकती है। 

खंड श्रोत समन्यवयक हजारी लाल चक्रधारी ने सभी सीएसी को 18 जून से होने वाले शाला प्रवेश उत्सव के दिन मध्यान्ह भोजन आवश्यक रूप से प्रारंभ हो इसके लिए आज से ही प्रयास करें। समूहों के अध्यक्ष और सचिव का नंबर अपने पास मोबाइल में सेव करें और निरीक्षण के दिन यदि मध्यान्ह भोजन में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उन्हें बुलाएं और उन्हें आवश्यक सलाह और समझाईश दें। समूह से समन्वय बनाकर पौष्टिक भोजन के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें।

बैठक में सेजस भुवनेश्वरपुर के एसएमसी अध्यक्ष राम रतन साहू समेत विकासखंड रामानुजनगर के बड़ी संख्या में महिला स्व. सहायता समूह के मध्यान्ह भोजन संचालक अध्यक्ष/सचिव एवं सभी सीएसी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.