सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक

Updated on 16-04-2024 04:54 PM

महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 09 महासमुंद के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों की बैठक ली। सामान्य प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी शिकायत एवं समस्याओं के संबंध में सम्पर्क नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं तथा न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक मिल सकते है। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों एवं प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। बैठक में महासमुंद जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मनीष कुमार दबास, धमतरी एवं गरियाबंद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री रामप्रभु उड़ई आर., कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भात मलिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  निर्भय साहू मौजूद थे तथा पुलिस प्रेक्षक श्री एम. राकेश चंद्र कलासागर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण व अभ्यर्थीगणों में ताम्रध्वज साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी, महेश स्वर्ण निर्दलीय, नारद प्रसाद निषाद शक्ति सेना भारत देश, डॉ. आत्मानवरत्न बसपा, संतोष बंजारे निर्दलीय, दाउलाल चंद्राकर, देवीचंद राठी, अमित साहू बैठक में शामिल थे।


बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि सीलिंग कार्य के समय सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस निर्वाचन में चूंकि अभ्यर्थियों की संख्या 17 है इसलिए दो बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और एक वीवीपैट मशीन का उपयोग होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सुबह 5ः30 बजे मॉक पोल प्रारम्भ होगा। मॉक पोल के दौरान अपने पोलिंग एजेंट अवश्यक भेजें। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने प्रचार-प्रसार से संबंधित रैली, आमसभा, प्रचार सामग्रियों के मुद्रण की जानकारी देवें। व्यय प्रेक्षकों ने कहा कि व्यय लेखा रजिस्टर निरीक्षण के लिए निर्धारित अवधि में सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद होकर जानकारी देवें। पुलिस प्रेक्षक श्री कलासागर ने कहा कि सभी स्थानों पर भय मुक्त निवार्चन के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस कार्य कर रही है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों को 9 अप्रैल को निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति तथा फोटो रहित निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के अन्य अभ्यर्थी चाहे तो निर्धारित प्रिंटिंग दर पर राशि अदायगी कर निर्वाचक नामावली की प्रति प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्र की गिनती लोकसभा मुख्यालय में ही होगी। कलेक्टर ने बताया कि यदि अभ्यर्थियों या किसी भी दल को शिकायतें प्राप्त होती है तो वे सी विजिल एप्प और कंट्रोल रूम के माध्यम से सीधे शिकायत कर सकते हैं। उक्त सभी विषयों पर प्रतिनिधिगण व अभ्यर्थी सहमत हुए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.