मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न

Updated on 07-08-2025 07:07 PM

नारायणपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु 07 अगस्त को कलेक्टोरेट में स्थित अपर कलेक्टर कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुष्यंत कीर्तिमान कोशले ने की, जिसमें निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी दलों से युक्तियुक्तकरण संबंधी सुझाव एवं आपत्तियाँ प्राप्त की गईं, जिनका संज्ञान लेकर तय मापदण्डों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर संबंधित कार्यालय को 10 अगस्त 2025 तक प्रेषित किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 84-नारायणपुर अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में नवीन मतदान केन्द्रों की स्थापना, भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, नाम परिवर्तन एवं अन्य आवश्यक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीके कोशले ने उपस्थित प्रतिनिधियों से मतदाता सुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए सकारात्मक सुझाव देने की अपील की तथा पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.