निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक संपन्न

Updated on 23-05-2025 01:17 PM

राजनांदगांव,   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न की अध्यक्षता में निक्षय निरामय अभियान एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक आयोजित की गयी। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि फेस 2 के तहत निक्षय निरामय अभियान 18 मई 2025 से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने पूर्व की भांति संभावित टीबी मरीजों का निजी क्षेत्रों के एक्स-रे सेंटर एवं अस्पतालों द्वारा नि:शुल्क एक्स-रे किये जाने हेतु अपील की गई है। जिससे जिले के अधिक से अधिक संभावित टीबी के मरीजों को एक्स-रे के माध्यम से पहचान किया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मातृ मृत्यु अनुपात को कम करने हेतु प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस का आयोजन सभी चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया जाता है। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। चिन्हांकित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निजी स्त्रीरोग विशषज्ञों द्वारा नि:शुल्क वालेंटियर सर्विसेस एवं डायग्नोस्टिक सेंटर से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नि:शुल्क किये जाने के लिए सहयोग हेतु अपील की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.एल. तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन सहित जिले के सभी निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.