
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा के आगामी कार्य संचालन और सत्र की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धर्मजीत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।