मंत्रियों की नाराजगी के बाद जीएसटी वसूली पर मीटिंग:डिप्टी सीएम देवड़ा बोले- जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने राजस्व वसूली शिविर लगाएं अफसर

Updated on 29-11-2025 12:16 PM

मोहन कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल द्वारा जीएसटी कलेक्शन कम आने पर सवाल उठाने के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जीएसटी वसूली के लिए अफसरों की बैठक ली है। शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

देवड़ा ने शुक्रवार को निवास कार्यालय में वाणिज्यिक कर वसूली, जीएसटी, आबकारी एवं पंजीयन राजस्व की वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में समीक्षा की। देवड़ा ने अधिकारियों ने निर्देश दिए, कहा-समय-सीमा टारगेट अचीव करने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करें। टारगेट पूरा करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली और कहा कि व्यापारियों के सहयोग से काम साधने के लिए प्रयास करें। व्यापारी समुदाय को समय पर टैक्स जमा करने के फायदे बताने, उन्हें प्रभावित किये जाने पर काम किया जाए। तीनों विभागों के मैदानी अधिकारियों को भी राजस्व टारगेट तय समय में हासिल करने के लिए कहा गया।

10 हजार टैक्स पेयर्स देते हैं राजस्व वसूली का 90 प्रतिशत

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 10 हजार टैक्स पेयर है, जो राजस्व वसूली का 90 प्रतिशत देते हैं। इसी तरह पांच लाख बीस हजार ऐसे टैक्स पेयर जो 10 प्रतिशत टैक्स देते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजीयन विभाग एक बड़ा और दीर्घकालिक लक्ष्य हासिल कर सकता है। भौतिक दस्तावेज का डिजिलाइजेशन तेजी से पूरा किया जा रहा है।

आबकारी में 11 हजार करोड़ का राजस्व आया

उप मुख्यमंत्री देवड़ा को आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि आबकारी विभाग ने तय निर्धारित लक्ष्य 18 हजार करोड़ में माह नवम्बर तक 11 हजार करोड़ जुटा लिया है। आने वाले 4 माह में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। पूरे प्रदेश में बैंक गारंटी के लिये ईबीजी को अनिवार्य किया गया है। ओवर रेटिंग को रोकने के लिये विशेष अभियान भी चलाए जा रहे है, जल्द ही विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली जाएगी। अब प्रदेश में पिछले दो वर्षों में आबकारी नीति ने नए पारदर्शी और जनहितकारी स्वरूप को हासिल किया है। परिणामस्वरूप आबकारी राजस्व में वृद्धि हुई है और विभागीय कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। सभी सरकारी कामकाज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व अर्जन में 9.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नवाचारी व्यवस्थाएं बताईं डिप्टी सीएम को

  • उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने तीनों विभागों की नवाचारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
  • जिसमें संपदा 2.0 एप्लिकेशन को नवाचार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है।
  • "इज ऑफ डूइंग बिजनेस" भू-प्रबंधन के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया है और वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए दी जाने वाली विशेष सहायता योजना में नवाचारों के लिए 200 करोड़ का पूंजीगत इंसेंटिव दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.