पशुपालकों के साथ गोकुल नगर के संबंध में बैठक

Updated on 26-06-2025 12:28 PM

भिलाईनगर ।  नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के कक्ष में गोकुल नगर कुरूद के पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चर्चा अनुसार गोकुल नगर के 164 पशुपालकों को वर्ष 2007 में निगम द्वारा भूमि आबंटित किया गया था। जिसमें से 03 पशुपालकों द्वारा प्रब्याजी की पूर्ण राशि जमा कर दिया गया है। शेष 161 पशुपालकों द्वारा प्रथम किश्त की राशि जमा की गई है।

प्रथम किश्त की राशि जमा करने पश्चात पशुपालकों एवं नगर निगम भिलाई के मध्य अनुबंध पत्र निष्पादित किया गया था। पशुपालकों को आबंटित भूमि के संबंध में मामला माननीय उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में लंबित रहने से पूर्व में राशि जमा नहीं की गई है। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया है।

वर्तमान में आबंटित भूखण्डों की बकाया शेष राशि एवं भू-भाटक वर्ष 2024-25 तक की राशि जमा कराये जाने हेतु 149 आबंटितो को सूचना पत्र जारी किया गया है।

सूचना पत्र मिलते ही सभी पशुपालक निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। पशुपालकों द्वारा निवेदन किया गया कि कोर्ट के अवधि एवं ब्याज की राशि में छूट दिया जावे। सभी पशुपालक राशि जमा करने सहमति दिये है।

आयुक्त ने यह भी बताया कि गोकुल नगर के भूमि आबंटन की राशि निगम में जमा होने पश्चात उस राशि को गोकुल नगर के मूलभूत सुविधाओं जैसे- सड़क, नाली, बिजली, पानी एवं साफ-सफाई के लिए उपयोग किया जायेगा, जिससे वहां का बसाहट सुव्यवस्थित हो सके।

कुछ पशुपालकों द्वारा जमीन आबंटन की राशि निगम में जमा नहीं किये है और जमीन अन्य व्यक्ति को बेच दिए है। ऐसे पशुपालकों का आबंटन निरस्त किया जायेगा। बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, पशुपालक पप्पू यादव, दिलावर यादव, दिनेश राय, महेन्द्र यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.