पीएम मोदी से मीटिंग, फिर मुंबई में विक्ट्री परेड, घर पहुंचने पर क्या-क्या बोले कुलदीप यादव

Updated on 06-07-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय टी20 विश्व कप टीम के हीरोज घर लौट गए हैं। हर किसी का स्वागत दमदार तरीके से किया गया। उत्तर प्रदेश के स्टार मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव जब घर पहुंचे तो उन्होंने टीम इंडिया की जीत और पीएम मोदी से मीटिंग पर खुलकर बात की। कुलदीप यादव ने चैंपियन बनने को लेकर कहा- हम बहुत खुश हैं। हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अपने लोगों को यहां देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। विश्व कप लाना बहुत खुशी की बात है। यह हमसे ज्यादा हमारे भारत के लिए है...। इसके बाद उनसे पीएम नरेंद्र मोदी से मीटिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- उनसे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मिलकर बहुत अच्छा लगा। बता दें कि कुलदीप यादव जिस भी रास्ते से गुजरे उनके स्वागत में लोग खड़े थे। उनके नाम के जयकारे लगाए जा रहे थे।

इससे पहले पिछले शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टी20 विश्व कप ट्रॉफी का जश्न मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने दावा किया कि रोहित ने 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के प्रतिष्ठित जश्न को बखूबी निभाया, जबकि अन्य ने माना कि यह 'रिक फ्लेयर स्ट्रट' जैसा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.