जिले के सभी 173 संकुलों में किया गया मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन

Updated on 06-08-2024 07:32 PM

बालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आज जिले के सभी 173 संकुलो में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। 

इस संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के पालक, शिक्षक व जन प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आज आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित कराने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान जिले के सभी संकुलों के माॅनिटरिंग के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों के द्वारा संबंधित शालाओं की बुनियादी व्यवस्थाओं का आंकलन कर इसका रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पे्रषित किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के भरदा लो, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने ग्राम भेड़िया नवागांव, संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर ने जुंगेरा एवं कोहंगाटोला, सयंुक्त कलेक्टर दरबारी राम ठाकुर ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम करहीभदर एवं कन्नेवाड़ा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल ने बालक एवं कन्या शाला बालोद में आयोजित शिक्षक-पालक बैठक में शामिल होकर बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा को परिणाम उन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। इसके अलावा जिले के सभी राजस्व अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संकुल स्तरीय शिक्षक-पालक बैठक में शामिल होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों के द्वारा भी विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं शिक्षा गुणवत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले के सभी संकुलों में आयोजित मेगा शिक्षक-पालक बैठक के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। सभी संकुलों में सुबह 10 बजे माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, प्रभारी अधिकारियों, शिक्षकों एवं पालकों ने राजस्व शासन के इस अभिनव प्रयासों के फलस्वरूप आयोजित कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.