मेगा साइंस एंड टैक्नोलॉजी एग्जीबिशन और स्टार्टअप एक्सपो का हुआ शुभारंभ

Updated on 22-01-2023 06:31 PM

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलाजी (मैनिट) में आठवें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल के शुभारंभ समारोह के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मेगा साइंस एंड टैक्नोलॉजी एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिंडोरी की अगरिया जनजाति द्वारा हाथ भट्टी से तैयार किए जाने वाले लौह अयस्क की सराहना की। उन्होंने म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मेपकॉस्ट) द्वारा लगाई स्टॉल और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि अगरिया जनजाति जंग न लगने वाला लोहा बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इनका बनाया लोहा नरम होता है। इसका पुराने समय में गोल आकार की तलवारें बनाने में उपयोग किया जाता था। मुख्यमंत्री ने स्वयं धौंकनी चलाकर पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया को समझा।

स्टॉल पर मौजूद मेपकास्ट के निदेशक ने बताया कि दुनिया भर में लोहे के बाजार पर भारत के वर्चस्व का कारण अगरिया जनजाति की लौह कारीगरी में दक्षता है। यह जनजाति मंडला,बालाघाट और सीधी जिलों में रहती है। अगरिया लोग भट्टी में चारकोल अयस्क को समान मात्रा में मिलाते हैं। धौंकनी की एक जोड़ी द्वारा विस्फोट किया जाता है। बांस की नलियों की जरिये मिश्रण को भट्टी तक पहुँचाया जाता है। जैसे ही धातु मल का प्रवाह बंद हो जाता है। यह माना जाता है कि प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रसिद्ध लौह स्तम्भ के निर्माण में अगरिया जनजाति की अहम भूमिका रही है। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने अगरिया समाज के लोगों द्वारा लोहा बनाने की परम्परागत वैज्ञानिक विधि का अवलोकन करने के साथ स्वयं धौंकनी को चलाकर भी देखा।

मुख्यमंत्री ने अनेक स्टॉल का अवलोकन किया और युवा वैज्ञानिकों तथा स्टार्टअप से जुड़े उद्यमियों से चर्चा की। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री जितेंद्र सिंह ने मैनिट में ही स्टार्टअप कांक्लेव का फीता कटकर शुभारंभ किया। उन्होंने नए उत्पादों का लोकार्पण और कांक्लेव की पुस्तिका का भी विमोचन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.