प्रियंका-परिणीति की बहन मीरा चोपड़ा के हाथों पर लगी रक्षित के नाम की मेहंदी, देखें प्री-वेडिंग जश्न की झलकियां

Updated on 12-03-2024 01:02 PM
फेमस एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा मंगलवार (12 मार्च) को रक्षित केजरीवाल संग सात फेरे लेंगी। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। मीरा ने अपने हाथों पर रक्षित के नाम की मेहंदी लगा ली है। साथ ही संगीत सेरेमनी में सभी ने खूब मस्ती की। मालूम हो कि अपनी दोनों बहनों की तरह मीरा भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। वो जयपुर में रक्षित का हाथ थामेंगी।

Meera Chopra और बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल की शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब ये देखना होगा कि क्या प्रियंका और परिणीति भी अपनी कजिन की शादी में शामिल होंगी या फिर नहीं। खैर। शादी से पहले मेहंदी और संगीत का प्रोग्राम हुआ, जिसमें सभी ने जमकर मस्ती की है।

हाथों पर रची मेहंदी, शिव-पार्वती मंत्र

मीरा और Rakshit Kejriwal के प्री-वेडिंग फंक्शन 11 मार्च से शुरू हुए। जल्द ही दुल्हन बनने वाली मीरा के हाथों पर रची मेहंदी की तस्वीरें सामने आईं। उनकी मेहंदी की डिजाइन में शिव और पार्वती मंत्र है, जोकि हैप्पी मैरिड लाइफ का प्रतीक है। साथ ही होने वाले पति का नाम RK भी लिखवाया है।

ग्रैंड संगीत सेरेमनी, इस सिंगर ने किया परफॉर्म

हल्दी और मेहंदी के बाद ग्रैंड संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें सिंगर राजा हसन सागर ने परफॉर्म किया। स्टेज को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। रोशनी से नहाए स्टेज के वीडियो भी सामने आए हैं।

आज होगी हल्दी सेरेमनी, शाम को होगी शादी

बताया जा रहा है कि 12 मार्च यानी कि आज सुबह हल्दी का फंक्शन होगा। इसके बाद शाम को सात फेरे लिए जाएंगे। एक करीबी सूत्र ने इंडिया डुटे को बताया कि 'मीरा ने इंडस्ट्री से अपने दोस्तों को इनवाइट किया है, जोकि उनकी फैमिली की तरह ही हैं। उनकी चाची मधु चोपड़ा (प्रियंका चोपड़ा की मां), जिनके साथ वो बहुत करीब हैं, वो भी आशीर्वाद देने जरूर आएंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.