मेमन समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने उठाया फ्री-मेडिकल कैंप का लाभ

Updated on 19-02-2024 05:31 PM

रायपुर। यंग मेमन एसोसिएशन रायपुर व अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, कालीबाड़ी रायपुर के संयुक्त प्रयास से 18 फरवरी को रायपुर के महिला मुस्लिम हॉल मोती बाग के पास बंजारी वाले बाबा के सामने फ्री-मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रायपुर के सभी वर्ग एवं धर्म के लोगो की ब्लड शुगर , कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ग्रुप जैसी अन्य जांच नि:शुल्क की गई। इस शिविर में रायपुर के विख्यात डॉक्टरों द्वारा जनरल मेडिसिन, आंखो की जांच, दांतो की जांच, प्राकृतिक चिकित्सा दवारा इलाज व निशुल्क परामर्श दिया गया। इस कैंप पर आंखो के ड्रॉप्स एवं अन्य दवाइया का भी निशुल्क वितरण किया गया।

कैंप की जानकारी देते हुए यंग मेमन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद ईसाणी ने बताया कि इस शिविर का लाभ मेमन समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उठाया। शिविर में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर व हालाई मेमन जमात के प्रेसिडेंट मोहम्मद अख्तर ढेबर के साथ हालाई मेमन जमात रायपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे और यंग मेमन एसोसिएशन टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी जनहित के इस तरह के कार्य करते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.