टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated on 21-05-2024 06:44 PM

सरायपाली। नेशनल हाईवे पर छुईपाली और ढांक टोल प्लाजा में गैर व्यावसायिक लोकल CG-06 वाहनों को टोल टैक्स फ्री करने करने की मांग को लेकर सरायपाली अंचल के दर्जनों वाहन मालिकों ने बीएससीपीएल कंपनी के प्रबंधक, थाना प्रभारी, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

टोल टैक्स फ्री करने 15 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है। 15 दिवस के भीतर टोल टैक्स फ्री करने को लेकर कंपनी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो सरायपाली व बसना के लोगों द्वारा बड़ा आंदोलन करने का संकेत दिया है। एनएच-53 पर दुर्ग व ओडिशा के टोल प्लाजा में गैर व्यावसायिक लोकल वाहनों को टोल टैक्स फ्री किया गया है, लेकिन उसी एनएच पर छुईपाली और ढांक टोल प्लाजा में पूरा-पूरा टोल टैक्स सीजी 06 वाहनों से वसूला जा रहा है। एक ही नेशनल हाईवे पर अलग-अलग नियम अपनाने व टोल टैक्स फ्री का लाभ न मिलने से आक्रोशित वाहन मालिकों ने 20 मई को टोल टैक्स फ्री करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। कंपनी को 15 दिन का समय दिया है।



टोल प्लाजा बीएससीपीएल छुईपाली व ढांक के प्रबंधक को लिखे आवेदन में बताया है कि ओडिशा ओडी 17 स्थित बरगढ़ के सभी वाहनों का टैक्स फ्री किया गया है। जबकि, भिलाई-दुर्ग में भी सीजी 07 का टोल टैक्स फ्री किया गया है, लेकिन उसी मार्ग पर छुईपाली और ढांक टोल प्लाजा से टैक्स की वसूली की जा रही है। जिससे अंचल के लोगों के साथ कंपनी द्वारा छलावा किए जाने की बात कहते हुए 15 दिवस के भीतर सभी सीजी 06 महासमुंद पासिंग वाहनों का टोल प्लाजा में टैक्स फ्री करने की मांग रखी है। ज्ञापन की बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं या उनकी मांग पर रुचि नहीं दिखाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर संजय चौधरी, देवेंद्र पटेल, हेमंत चौधरी, यशवंत, गोपाल, कमलेश नायक, राजेश पात्रो, भोजराज, पूर्णचंद, पुरुषोत्तम, श्रीकांत, गोलू, दिनेश पटेल, सुरेश भोई, विवेक अग्रवाल, सूरज साहू उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.