युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने माय भारत अभियान तेज होगार : कलेक्टर

Updated on 14-07-2026 11:55 AM

धमतरी, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में माय भारत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्ययोजना को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला युवा अधिकारी ने माय भारत की अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही जिले में माय भारत की वर्तमान स्थिति, पोर्टल पर पंजीयन की प्रगति तथा व्यापक पंजीकरण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में एक माय भारत नोडल अधिकारी तथा प्रत्येक महाविद्यालय में एक सक्रिय युवा को माय भारत कैंपस एम्बेसडर नामित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

इस दौरान जिला प्रशासन धमतरी की माय भारत पोर्टल पर उपस्थिति, विभागीय समन्वय, कार्ययोजना के अनुमोदन, विभागवार दायित्व निर्धारण तथा समय-सीमा तय करने सहित विभिन्न विषयों पर समिति के सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि माय भारत केवल एक पोर्टल नहीं, बल्कि युवाओं को विकास और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिकतम युवाओं का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के युवाओं को विभिन्न अवसरों और गतिविधियों का अधिकतम लाभ मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.