'मेरे हसबैंड की बीवी' की थकी शुरुआत, 'छावा' की आंधी में पहले ही दिन उड़े होश, जानिए कितनी होगी कमाई

Updated on 21-02-2025 01:04 PM
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज तो हो गई है, लेकिन लगता है कि इस 'दुल्‍हन' की विदाई भी जल्‍द ही हो जाएगी। सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर ही इस फिल्‍म ने थकी हुई शुरुआत की है। मॉर्निंग शोज में जहां 5% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं, वहीं इसकी एडवांस बुकिंग भी नहीं के बराबर है। थ‍िएटर्स में इस वक्‍त विक्‍की कौशल की 'छावा' जिस आंधी की रफ्तार से कमाई कर रही है, उसके क्रेज के आगे यह फिल्‍म पहले ही दिन पस्‍त होती नजर आ रही है।
मुदस्‍सर अजीज के डायरेक्‍शन में बनी 'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी है। स्‍टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी इससे बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर को ठीक ठाक रेस्‍पॉन्‍स मिला था। हां, इसके गाने 'गोरी है कलाइयां' जरूर रीमेक के कारण दर्शकों की जुबान पर है, पर यह सिनेमाघरों तक लोगों को खींचने में नाकाम दिख रहा है।

'छावा' की आंधी, 7 दिन में ही वर्ल्‍डवाइड 297.50 करोड़

वैसे तो फरवरी इश्‍क और खुमारी का महीना है, लेकिन पिछले दिनों आई 'लवयापा' भी रोमांटिक कॉमेडी थी, जो डिजास्‍टर साबित हुई। यह कहना गलत नहीं होगा कि 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज से पहले दर्शकों में फिल्‍म को लेकर जिज्ञासा जगाने में नाकाम रही है। उस पर से इसका सामना 'छावा' है, जिसने पहले हफ्ते में ही देश में 219.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 297.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। संभाजी महाराज पर बनी यह फिल्‍म वीकडेज में ओपनिंग डे से भी बेहतर रही है। ऐसे में वीकेंड में इसके आगे टिकना 'मेरे हसबैंड की बीवी' के लिए नामुमकिन सा लग रहा है।

'मेरे हसबैंड की बीवी' का बजट

'मेरे हसबैंड की बीवी' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जाता है। मुदस्‍सर अजीज बीते 9 साल से एक अदद हिट की तलाश में हैं। 2016 में उनकी 'हैप्‍पी भाग जाएगी' हिट थी। लेकिन फिर 'हैप्‍पी फिर भाग जाएगी', 'पति पत्‍नी और वो', 'खेल खेल में' कमाल नहीं दिखा पाई। अब वो 'मेरे हसबैंड की बीवी' लेकर आए हैं।

'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्‍स ऑफिस डे 1 प्रेडिक्‍शन

जहां तक पहले दिन की कमाई की बात है, तो ओपनिंग डे पर सुबह के शोज में दर्शकों की कमी, 'छावा' से टक्‍कर और फिल्‍म को लेकर दर्शकों के कम उत्‍साह को देखते हुए बहुत उम्‍मीद लगाना बेमानी है। उम्‍मीद यही है कि शुक्रवार, 21 फरवरी को 'मेरे हसबैंड की बीवी' ओपनिंग डे पर 1-2 करोड़ रुपये में सिमटकर रह जाएगी। बल्‍क‍ि यदि शाम और रात के शोज में भी दर्शकों की कमी दिखी तो इसे लाखों में कमाई से ही संतोष करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.