'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की शुरुआत

Updated on 12-08-2023 03:04 PM

बेमेतरा । आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में दो साल तक शानदार आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाया गया। जिसका इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो जाएगा।

केंद्र सरकार इस 15 अगस्त को “मेरी माटी मेरा देश” अभियान से साथ मनाने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 9 अगस्त से शुरू हो गयी है।
   
बेमेतरा जिले में अभियान की शुरूआत भी 9 अगस्त से शुरू हुई है और यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने बीते मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को शासन के दिशा/निर्देशानुसार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए चलाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के दौरान केंद्रीय और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार“हर घर तिरंगा”कार्यक्रम का आयोजन के लिए कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने कार्यक्रम के सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है।
    
नगरीय नगर पंचायत बेरला के वार्ड 13 में कर्मा माता चौक में “मेरी माटी मेरा देश”कार्यक्रम बीते बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृभूमि के लिए जीना, समय के प्रत्येक क्षण एवं जीवन तथा प्रत्येक कार्य को देश के लिए समर्पण करने वाले बलिदानियों को याद किया जा रहा हैं।

साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के इस कार्यक्रम में क्षेत्र से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही शपथ ग्रहण भी किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनिष दुबे, उप अभियन्ता मयंक राठौड़, अध्यक्ष रास बिहारी कुर्रे, उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू, सभापति राजेश दुबे, सुनील जैन, प्रमोद गौसेवक, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, समस्त नगर पंचायत अधिकारी/कर्मचारी, महिला स्व.सहायता समूह के सदस्यगण एवं आम नागरिक शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.