'मेरी माटी मेरा देश' अभियान 9 से

Updated on 04-08-2023 04:00 PM

मनेंद्रगढ़ । भारत सरकार के निर्देशानुसार देश की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विगत दो वर्षों के आयोजन का समापन कार्यक्रम “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के रूप में मनाया जाना है।


इस हेतु संस्कृति विभाग द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि यह कार्यक्रम उन वीरों का सम्मान करने के लिए है, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना आज त्याग दिया।


इन वीरों के सम्मान में प्रदेश की सभी पंचायतों से मिट्टी एकत्र कर कर्तव्य पथ दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक और एक अमृत वाटिका निर्मित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित किया जाना है।

 “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्रों में 9 से 15 अगस्त 2023, जनपद स्तर पर 12 से 20 अगस्त, स्थान की पहचान कर्तव्य पथ पर स्मारक निर्माण आदि 21 से 26 अगस्त, युवा दल का आगमन एवं अंतिम कार्यक्रम की तैयारी 27 से 28 अगस्त तथा कर्तव्य पथ पर अति महत्वपूर्ण अतिथियों के समक्ष अंतिम कार्यक्रम 29 से 30 अगस्त 2023 तक होंगे।

कार्यक्रम में दो भाग होंगे जिसमें पंचायत स्तरीय कार्यक्रम और पंचायत से जनपद पंचायत और दिल्ली तक मिट्टी यात्रा आयोजित होगी। सबसे पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिलापलकम स्थापित कर 9 से 15 अगस्त 2023 के मध्य लोकार्पण किया जाएगा

जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान का गायन होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दीया हाथ में लेकर पंचप्राण की शपथ लेंगे।

वसुधा वंदन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के द्वारा 75 देशी और ज्यादा समय तक टिकाऊ पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। यह पौधारोपण 75 साल के स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

मिट्टी यात्रा कार्यक्रम में प्रत्येक गाँव से मिट्टी जनपद पंचायत स्तर पर लाया जायेगा। उसके बाद जनपद पंचायत स्तर से मिट्टी को एकत्रित कर कलश में एकत्र कर दिल्ली भेजा जावेगा।

अंतिम कार्यक्रम ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का होगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 27 से 30 अगस्त के बीच में मिट्टी कलश ले जाया जावेगा। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 30 अगस्त को अमृत वाटिका के साथ पौधारोपण द्वारा एकेएएम स्मारिका को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.