प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले करीब दो
लाख अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए अभी और इंतजार करना होगा। लोक शिक्षण
संचालनालय सूची अपलोड नहीं कर सका है। लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने
निर्देश जारी करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची 30 दिसंबर तक अपलोड की
जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की गई थी, अतिथि शिक्षकों से 17 से 24
नवंबर के बीच में रजिस्ट्रेशन कराया गया। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के
लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 व जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर
संयुक्त भर्ती की जाएगी।