एलन मस्‍क को भारतीय से पंगा लेना पड़ गया महंगा, ऐसा फंसे हैं कि रंगबाजी हुई हवा!

Updated on 03-11-2024 01:21 PM
नई दिल्‍ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क को अमेरिका की एक अदालत ने तगड़ा झटका दिया है। कैलिफोर्निया की अदालत ने ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल समेत दूसरे अधिकारियों को मस्क पर केस करने की इजाजत दे दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत को बताया गया है कि मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदते वक्त इन अधिकारियों को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया था। अधिकारियों का आरोप है कि मस्क ने उन्हें इस्तीफा देने का मौका भी नहीं दिया और धोखे से नौकरी से निकाल दिया।

पूर्व अधिकारियों ने मस्क पर मुकदमा ठोंक दिया है। पराग अग्रवाल के अलावा, पूर्व सीएफओ नेड सेगल, कानूनी और नीति प्रमुख विजया गाड्डे और ट्विटर के पूर्व जनरल काउंसल सीन एडगेट ने मस्क के खिलाफ केस किया है।

क्‍या है पूरी कहानी?


मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदकर उसका नाम बदलकर 'एक्‍स' कर दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को नौकरी से निकालकर उन्हें मिलने वाले पैसे और दूसरे लाभ (सेवरेंस पे) नहीं दिए।

पूर्व अधिकारियों ने मार्च 2024 में मस्क के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि मस्क ने उन्हें एक साल की सैलरी और दूसरे लाभ देने का वादा किया था, जो उन्हें नहीं मिला।

मस्‍क के ख‍िलाफ कई और मुकदमे


केस की सुनवाई कर रही कैलिफोर्निया की अदालत ने वाल्टर इसाकसन की लिखी मस्क की जीवनी का हवाला दिया है। किताब में मस्क ने कहा है कि ट्विटर को खरीदने की जल्दबाजी में '20 करोड़ डॉलर का अंतर' था।

हालांकि, 'एक्‍स' के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मस्क पर कई और मुकदमे भी चल रहे हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इनमें से कई कर्मचारियों ने मस्क पर गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।

ट्विटर के पूर्व कोर टेक जनरल मैनेजर निकोलस कैल्डवेल ने भी मस्क पर मुकदमा दायर किया है। कैल्डवेल ने 2 करोड़ डॉलर के मुआवजे की मांग की है।

कोर्ट में नहीं चलीं मस्‍क दलीलें


न्यायाधीश चेसनी ने 1 नवंबर को मस्क के वकीलों की कैल्डवेल के दावों को खारिज करने की याचिका ठुकरा दी थी। इससे पहले जुलाई में मस्क और 'एक्‍स' ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की ओर से दायर किए गए 50 करोड़ डॉलर के मुकदमे को जीत लिया था।

ब्लूमबर्ग ने वकीलों के हवाले से बताया कि पिछले महीने एक पूर्व ट्विटर कर्मचारी ने बंद कमरे में मध्यस्थता के माध्यम से अनपेड सेवरेंस पे हासिल किया। इसने इसी तरह के अन्य मामलों के लिए एक मिसाल कायम की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी एक फ्लाइट बीते सोमवार की रात दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। उसमें 200 से अधिक…
 24 June 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
Advt.