मेसी की 10 नंबर जर्सी होगी रिटायर वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को अर्जेंटीना देगा सम्मान

Updated on 01-01-2024 02:24 PM

लियोनल मेसी के संन्यास लेने के बाद उनके 10 नंबर जर्सी को भी अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम से रिटायर कर दिया जाएगा। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने यह फैसला मेसी को सम्मान देने के लिए किया है।

अर्जेंटीना ने पिछले साल कतर में मेसी की कप्तानी में फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अर्जेंटीना की टीम 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया था।

स्पेन के अखबार मार्का ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया के हवाले से लिखा है कि जब मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेंगे तो उनके बाद किसी और को उनकी 10 नंबर की जर्सी पहनने की इजाजत नहीं होगी। 10 नंबर की जर्सी को मेसी के सम्मान में रिटायर कर दिया जाएगा। हम उनके लिए तो इतना कर ही सकते हैं।

मेसी से पहले डिएगो माराडोना भी पहनते थे यह जर्सी
मेसी से पहले डिएगो माराडोना भी अर्जेंटीना से खेलते हुए 10 नंबर जर्सी ही पहनते थे। अर्जेंटीना ने माराडोना के सम्मान में इस जर्सी को 2002 में रिटायर करने का प्रयास किया था, मगर इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन के सख्त नियमों की वजह से ऐसा नहीं हो सका। फीफा के नियमों के अनुसार टीमों को 1 से 23 नंबरों का उपयोग करना ही होगा। ऐसे में भविष्य में इस नंबर की जर्सी मजबूरन किसी को लेना पड़ सकता है।

मेसी ने संन्यास लेकर फिर की वापसी
मेसी ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था और फिर उन्होंने वापसी की। दरअसल 2014 वर्ल्ड कप फाइनल में जर्मनी और कोपा अमेरिका में चिली से मिली हार के बाद यह संशय था कि वह आगे नहीं खेलेंगे। मेसी ने 2016 में संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने वापसी की और उसके बाद से शानदार खेल दिखाया।

मेसी ने 106 गोल किए हैं
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 180 मैचों में 106 गोल किए गए हैं और 2021 कोपा अमेरिका और 2022 वर्ल्डकप उन्होंने जीता है। 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में मेसी खेलेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है। लेकिन, इससे पहले, वो अर्जेंटीना के लिए 2024 में दूसरी बार कोपा अमेरिका कप जीतना चाहेंगे। कुछ हफ्ते पहले, 2022 वर्ल्ड कप के दौरान मेसी द्वारा पहनी गई 6 जर्सियां एक नीलामी में 7.8 मिलियन (करीब 64 करोड़) डॉलर में बेची गईं थी।

मेसी वर्ल्ड कप के सभी मैचों में गोल करने वाले इकलौते फुटबॉलर
मेसी वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में खेले गए सभी मैचो में गोल करने वाले इकलौते फुटबॉलर हैं। उन्होंने फाइनल में भी फ्रांस के खिलाफ गोल किए थे। BCCI ने धोनी और सचिन के सम्मान में उनकी जर्सी को रिटायर कर चुका है

हाल ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी-7 नंबर को उनके सम्मान में रिटायर करने का फैसला लिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के साथ 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई थी।

धोनी से पहले BCCI ने सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को भी यह सम्मान दिया था। साल 2017 में सच‍िन की नंबर-10 जर्सी को भी हमेशा के लिए र‍िटायर कर दिया गया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.