मेटा, गूगल, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, टेस्ला या ऐमजॉन... किस कंपनी में है सबसे ज्यादा सैलरी

Updated on 19-06-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में से आठ अमेरिका की हैं। मैग्नीफिशिएंट 7 (Magnificent 7) में मेटा, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, ऐपल, टेस्ला और ऐमजॉन शामिल हैं। इन कंपनियां का मार्केट कैप करीब 15 ट्रिलियन डॉलर है जो अमेरिका की कुल जीडीपी का करीब आधा है। इनमें से तीन कंपनियों एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और ऐपल का मार्केट कैप तीन ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। अमेरिका में औसतन सालाना सैलरी 60 हजार डॉलर है। लेकिन मैग्नीफिशिएंट 7 में शामिल कंपनियों में अधिकांश कंपनियों के कर्मचारियों की औसतन सालाना सैलरी नेशनल एवरेज से अधिक है। आइए जानते हैं कि इन कंपनियों के स्टाफ को सालाना औसतन कितनी सैलरी मिलती है।

पिछले साल मीडियन एम्प्लॉयी पे के हिसाब से देखें तो इसमें फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स सबसे आगे है। मार्क जकरबर्ग की अगुवाई वाली इस कंपनी में कर्मचारियों की सालाना औसतन सैलरी 379 हजार डॉलर है। महीने के हिसाब से देखें तो यह करीब 31.58 हजार डॉलर बैठती है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 316 हजार डॉलर का साथ दूसरे नंबर पर है। एनवीडिया (267 हजार डॉलर) तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट (194 हजार डॉलर) चौथे और ऐपल (94 हजार डॉलर) पांचवें नंबर पर है। लेकिन टेस्ला और ऐमजॉन के कर्मचारियों की औसत सैलरी अमेरिका नेशनल एवरेज से कम है। टेस्ला में मीडियन एम्प्लॉयी पे 46 हजार डॉलर और ऐमजॉन में 36 हजार डॉलर है। यानी ऐमजॉन के कर्मचारियों को हर महीने औसतन तीन हजार डॉलर का वेतन मिलता है

सबसे ज्यादा सैलरी वाला सीईओ

जहां तक सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ का सवाल है तो इस मामले में ऐपल के सीईओ टिम कुक पहले नंबर पर हैं। आईफोन और आईपैड बनाने वाली इस कंपनी ने पिछले साल अपने सीईओ को 6.3 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। ऐमजॉन के एंडी जैसी को पिछले साल 14 करोड़ डॉलर का वेतन मिला था। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने अपने सीईओ एलन मस्क के लिए 56 अरब डॉलर का पैकेज मंजूर किया था। लेकिन मस्क को पिछले साल कोई सैलरी नहीं मिली। उन्हें स्टॉक ऑप्शंस के जरिए भुगतान किया जाता है। मस्क टेस्ला समेत कई कंपनियां चलाते हैं। वह 208 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.