मौसम विभाग अब हर दिन बताएगा फील लाइक टेंपरेचर:आंकड़ों में पारा कम लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस हो रही

Updated on 05-04-2024 12:53 PM

देश के अधिकांश शहर तप रहे हैं। आंकड़ों में भले ही पारा कम दिख रहा हो पर गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। दक्षिण और तटीय राज्यों में लोग अभी से ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हैं।

वास्तविक आंकड़ों और इंसान को गर्मी के अहसास के इस अंतर यानी फील लाइक टेंपरेचर या हीट इंडेक्स को अब आईएमडी (मौसम विभाग) ने इंटरेक्टिव मैप के साथ शुरू किया है।

माैसम विभाग अप्रैल से जून तक रोज अगले पांच दिन का फील लाइक टेंपरेचर देगा। हीट इंडेक्स अब देश के सभी शहरों के लिए लागू किया जा रहा है।

क्या होता है फील लाइक टेंपरेचर
फील लाइक टेंपरेचर खुले वातावरण में हवा की दिशा, गति और वातावरण में नमी के साथ होने वाला होने वाला गर्मी का अहसास है। कई बार तापमान जितना दर्ज होता है, अनुभव कहीं ज्यादा तापमान होने का होता है। मान लीजिए कि पश्चिमी विक्षोभ आया है और हवाएं चल रही हैं, जो ढेर सारी नमी लेकर भी आ रही हैं तो जिस क्षेत्र में धूप खिली है वहां पर वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होगी और ये असहजता (डिस्कंफर्ट) पैदा करेगी।

इन इलाकों में गर्मी का ज्यादा अहसास
गुरुवार को जारी हीट इंडेक्स के मुताबिक, अगले पांच दिन दक्षिणी राज्य व पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए लाल व नारंगी रंग की कोडिंग है। इसका मतलब है, यहां फील लाइक टेंपरेचर 50 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। मध्य-पश्चिम में पीले रंग की कोडिंग का अर्थ है कि यहां 40 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। उत्तर व उत्तर-पश्चिम में हरा रंग यानी इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से कम महसूस होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.