बोकारो स्टील प्लांट में मिथेन गैस लीक..जान बचाकर भागे कर्मचारी​​​​​​

Updated on 06-04-2024 12:45 PM

बोकारो स्टील प्लांट में शनिवार सुबह 10 बजे गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार प्लांट में मिथेन गैस का रिसाव हुआ है। हादसा हॉट स्ट्रिप मिल में हुआ, जहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

गैस रिसाव होते ही वहां काम कर रहे मजदूरों की आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है। 6-7 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, डीसी ऑफिस की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 2-3 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एंबुलेंस और फायर बिग्रेड टीम भी राहत–बचाव कार्य में जुटी हुई है।

गैस रिसाव की घटना प्लांट के एचआर सेक्शन क्षेत्र की ओर हुआ है। यहीं हॉट स्ट्रिप मिल है। सभी मजदूर आनन-फानन में बदहवास स्थिति में मेन गेट से निकलकर भागने लगे। इसमें ज्यादातर ठेका मजदूर हैं।

जान बचाकर भागे मजदूर

घटना के संबंध में कर्मचारी मुकेश सिंह ने कहा कि हॉट स्ट्रिप मिल में गैस लीक हुई है। इससे आंखों में जलन होने लगी। जिसके बाद कर्मचारी भाग खड़े हुए। वहीं कर्मचारी प्रह्लाद यादव ने कहा कि आंख में जलन होने लगी। तेज बदबू की वजह से परेशान हो गए तो हम लोग काम छोड़ बाहर निकल आए।

रेसिडेंशियल कॉलोनी तक पहुंच गई थी बदबू

जानकारी के अनुसार प्लांट में गैस रिसाव की बदबू आवासीय कॉलोनी तक पहुंच गई। आवासीय परिसर के लोगों ने भी कहा कि गैस की बदबू यहां भी आ रही थी, लेकिन धीरे-धीरे बदबू कम हो गई।

प्रबंधन बोला-गैस लीक नहीं हुई

प्लांट के अधिकारी मणिकांत धान ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री हीटिंग फर्नेंस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें आज सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के अनुसार मेंटेनेंस का काम चल रहा था। पाइप लाइन बंद थी और इसमें कोई गैस नहीं थी। मेंटेनेंस के तहत एक कंपेंसेटर ( compensator) भी चेंज किया जाना था। जिसके लिए पाइप लाइन में कटिंग और वेल्डिंग का काम हो रहा था।

वेल्डिंग से निकलने वाले चिंगारी से पाइप लाइन के अंदर जमा नेप्था, सल्फर( naptha, sulphur) जो ज्वलनशील होते हैं उसमें आग पकड़ ली। इस वजह से काफी धुआं निकला जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया। इस कारण थोड़े समय के लिए अफरा तफरी हुई।

पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है। कोई घबराने की बात नहीं है। आग बुझा दी गई है। हमारे वरीय अधिकारी साइट पर हैं। कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। गैस एनालाइजर मशीन द्वारा भी जांच की गई। जिसमें भी कोई गैस लीकेज नहीं मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.