सितंबर में इंदौर में हाेगा मेट्रो ट्रायल रन, अगस्त में पहुंचेंगे कोच

Updated on 04-07-2023 06:28 PM
 इंदौर। इंदौर में सितंबर के दूसरे सप्ताह तक मेट्रो का ट्रायल रन किए जाने की संभावना है। फिलहाल गांधी नगर डिपो से सुपर कारिडोर तक 5.9 किमी हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन होगा। ऐसे में इस हिस्से में निर्माण संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद की जा रही है। मेट्रो के ट्रायल रन वाले हिस्से में पांच स्टेशनों का निर्माण अगस्त तक पूरा करने की कवायद की जा रही है।

कांक्रीट का स्ट्रक्चर को तैयार हो चुका है। 10 दिन बाद मेट्रो स्टेशन पर शेड व स्टील के स्ट्रक्चर का कार्य शुरू किया जाएगा। ट्रायल से पहले अत्याधुनिक स्तर के मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे। इनमें लिफ्ट, एस्केलेटर और दिव्यांगों के लिए आने-जाने के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होगी। मेट्रो के ट्रायल रन के लिए तीन-तीन कोच के दो सेट अगस्त के तक इंदौर पहुंचने की संभावना है।

इस रूट पर होगा ट्रायल रन: 5.9 किमी

गांधी नगर- सुपर कारिडोर 6- सुपर कारिडोर 5- सुपर कारिडोर 4- सुपर कारिडोर 3

टेस्टिंग ट्रैक तैयार

मेट्रो ट्रेन का डिपो पर 920 मीटर का टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो चुका है। इसके पास कोच को विद्युत उपलब्ध करवाने के लिए तीसरी पटरी बिछाई जा रही है। गांधी नगर डिपो के पास मेट्रो का रिसीविंग सब स्टेशन भी अगले माह तक तैयार हो जाएगा।

नहीं आएगा मोकअप कोच

मेट्रो की शुरुआत के पहले उसकी जागरूकता के लिए संबंधित शहर में मेट्रो के माडलनुमा माेकअप कोच लगाए जाते हैं। फिलहाल भोपाल में मेट्रो का मोकअप कोच पहुंचा और वहां उसे सार्वजनिक स्थान पर डिस्प्ले किया जाएगा। इंदौर में फिलहाल मोकअप कोच नहीं आएगा। इंदौर में सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन होना है। इस वजह से यहां मोकअप कोच नहीं लाया जाएगा। यह संभावना जताई जा रही है कि इंदौर में एलइडी स्क्रीन पर डिजिटल मोकअप कोच दिखाया जाएगा। भोपाल के मोकअप कोच की वीडियो को इंदौर में डिजिटल रूप में दिखाया जाएगा।

निरीक्षण शेड भी हो रहा तैयार

डिपो में तैयार हो रहे स्टेब्लिंग यार्ड का कार्य करीब 70 प्रतिशत तक हो गया है। इसमें आठ लेन का ट्रैक तैयार करने पूर्व सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। अब यहां पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। निरीक्षण यार्ड में चार ट्रैक बनाए जाना हैं। इसमें से एक ट्रैक तैयार हो गया है। एक लेन में स्टील के 126 पिलर लगाए गए और पटरी भी बिछाई जा रही है।

प्रशासनिक भवन और कंट्रोल कमांड सेंटर भी होगा तैयार

मेट्रो डिपो में प्रशासनिक भवन और कंट्रोल कमांड सेंटर का कार्य भी अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इनका स्ट्रक्चर तो तैयार हो गया है। विद्युत लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। कमांड सेंटर में मेट्रो की निगरानी व नियंत्रण के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण पहुंच चुके हैं। जल्द ही इनका इंस्टालेशन किया जाएगा। मेट्रो का जिस 5.9 किमी हिस्से में ट्रायल होना है, उसके पिलर व वायडक्ट का पूरा हो चुका है और पटरियां बिछाने काम जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.