ATM काटकर कैश लूटकांड:मेवाती गैंग ने महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में भी काटे ATM; आगरा में असफल

Updated on 15-01-2023 04:34 PM

ग्वालियर-मुरैना में 1 घंटा 47 मिनट में ताबड़तोड ATM काटकर कैश लूटने वाली गैंग की तलाश में ग्वालियर-मुरैना पुलिस हरियाणा के बॉर्डर पर डेरा जमाए है। यहां पुलिस को बदमाशों के वापस लौटने का इंतजार है। अभी पुलिस को कन्फर्म नहीं है कि कौन सी गैंग है, लेकिन हरियाणा की मेवाती गैंग ही है, इसलिए पुलिस वहां मौजूद है।

यहां पुलिस को पता लगा है कि इस पैटर्न पर बदमाशों ने महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में भी ATM काटकर कैश लूटा है। साथ ही, आगरा के सैंया में भी एक ATM को काटने का प्रयास किया है। हरियाणा के मेवात की सीमा पर महाराष्ट्र, दिल्ली, ग्वालियर व मुरैना पुलिस की टीमें डेरा जमाए हैं। अब यह भी चुनौती होगी कि बदमाशों को सबसे पहले कौन उठाता है।

- ग्वालियर और मुरैना में पौने दो घंटे में 10-11 जनवरी की दरमियानी रात बदमाशों ने SBI के ATM काटने की तीन वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें 67 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। यहां पहली वारदात ग्वालियर मुरार एमएच चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर रात 2.15 बजे की है। यहां ATM काटकर लगभग 32 लाख रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद 3.30 बजे बहोड़ापुर के शब्द प्रताप आश्रम के ATM पर बदमाश पहुंचे और यहां से लगभग 21 लाख रुपए मशीन को काटकर निकाले।

इसके बाद तीसरी वारदात मुरैना के जीवाजी नगर में सुबह 4 बजे की है। यहां आखिरी बार बदमाश चार बजे दिखे हैं। यहां ATM काटकर 14 लाख रुपए निकाले गए हैं। यह गिरोह की लास्ट लोकेशन मुरैना टोल के पास नजर आई है। सफेद रंग की क्रेटा कार दिखी थी, लेकिन उस पर एमपी07 की सीरीज का नंबर है, लेकिन वह फर्जी है। गैंग बहुत शातिर है। जिस राज्य से गुजरती है वहां की लोकल नंबर प्लेट लगा लेती है। इससे लोकल पुलिस पूछताछ नहीं करती है।

महाराष्ट्र के अकोला, दिल्ली में भी काटे ATM
हरियाणा के मेवात की जिस गैंग पर पुलिस को शहर में वारदात करने का संदेह है। उसकी तलाश में ग्वालियर-मुरैना पुलिस की टीमें हरियाणा के मेवात के आसपास पहुंच गई हैं। पर ग्वालियर पुलिस से पहले यहां महाराष्ट्र के अकोला और दिल्ली पुलिस की टीमें भी सक्रिय हैं। पता लगा है कि दिसंबर 2022 में मेवात की गैंग ने अकोला और साउथ दिल्ली में भी ATM काटकर कैश लूटा था। इसके अलावा आगरा के सैंया में ग्वालियर में वारदात से पहले एक वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन उस समय वह असफल रहे थे।

हरियाणा में हर दूसरा शख्स जानता है ATM काटना
पुलिस ने फरवरी 2022 में हरियाणा के नूह मेवात से खुर्शीद खां को पकड़ा था। जब वहां पुलिस को गांव के लोगों का विरोध और गोलियां का सामना करना पड़ा था। उसने तीन ATM को काटकर 44 लाख की लूट का खुलासा किया था। उसकी पूरी गैंग अप्रैल 2022 में जौरासी से पकड़ी गई थी। तब खुलासा हुआ था कि वहां मेवात व पलवल में हर दूसरा शख्स ATM काटने का हुनर जानता है। यही कारण है कि पुलिस को इस गैंग पर संदेह है।

पुलिस का कहना
यहां एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि हमारी टीम लगातार वारदात करने वालों के सुराग जुटाने में लगी हैं। संदेह मेवात हरियाणा के गैंग पर है। पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.