एमजी मोटर इंडिया बन जाएगी इंडियन कंपनी, सज्जन जिंदल खरीदने वाले हैं बड़ी हिस्सेदारी, जानिए क्या है प्लान?

Updated on 14-06-2023 07:32 PM
नई दिल्ली : सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) का JSW Group ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकता है। सज्जन जिंदल के स्वामित्व वाली एक प्राइवेट कंपनी एमजी मोटर इंडिया में 48 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस सौदे से एमजी मोटर इंडिया एक भारतीय कंपनी हो जाएगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। एमजी मोटर इंडिया चीन में शंघाई मुख्यालय वाली SAIC Motor के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। सूत्रों ने बताया कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां जेएसडबल्यू स्टील (JSW Steel) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) का वेंचर में कोई एक्सपोजर नहीं होगा

खरीद सकते हैं 45-48% हिस्सेदारी

अब तक जिन व्यापक रूपरेखाओं पर सहमति बनी है, उसके अनुसार जिंदल के एमजी मोटर इंडिया में 45-48% हिस्सेदारी खरीदने की संभावना है। इसमें डीलरों और भारतीय कर्मचारियों के पास 5-8% हिस्सेदारी होगी। SAIC के पास बाकी हिस्सेदारी रहेगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है।


बन जाएगी भारतीय कंपनी

एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा, 'यह चीनी कंपनी से एक भारतीय कंपनी बन जाएगी।' इससे कंपनी के टॉप मैनेजमेंट और बोर्ड में भारतीयों की संख्या बढ़ेगी। भारत सरकार भी चाहती है कि देश में मौजूद चीनी कंपनियों में बहुसंख्यक हिस्सेदारी भारतीयों की हो। यही कारण है कि कई चीनी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपना पार्टनर और इन्वेस्टर खोज रही हैं।

मौजूदा वैल्यूएशन से काफी अधिक है आस्क
जिंदल और उनका बेटा पार्थ हाल ही में SAIC लीडरशिप से मिलने और सौदे पर चर्चा के लिए चीन गए थे। यह बातचीत कई महीनों से चल रही है। एमजी मोटर इंडिया की वैल्यूएशन 1.2 से 1.5 अरब डॉलर (9800 से 12,300 रुपये) होने का अनुमान है। यह 8 से 10 अरब डॉलर की ओरिजनल आस्क के आस-पास भी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.