माइकल ब्रेसवेल आखिर किस बला का नाम? भारत पर तूफान लाने वाले बल्लेबाज के बारे में खास बातें

Updated on 19-01-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 12 रनों से हरा जरूर दिया, लेकिन उसकी जीत से ज्यादा एक खिलाड़ी की हो रही है, जिसने हैदराबाद में रोहित सेना की हवा टाइट कर दी थी। यह नाम है माइकल ब्रेसवेल। इस 31 वर्ष के ऑलराउंडर ने हर भारतीय बल्लेबाज को बेरहमी से धोया। उन्होंने सूरमा बल्लेबाजों को फेल होने के बाद मोर्चा संभाला अैर 78 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के उड़ाते हुए 140 रनों की पारी पारी खेली। ऐसा लगा रहा था कि वह कीवी टीम को मैच जितवा ही देंगे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला और भारत जीतने में कामयाब रहा।
ब्रेसवेल ने जड़ा न्यूजीलैंड के लिए लगाया तीसरा सबसे तेज शतक
न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने बुधवार को वनडे करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 57 गेंदों में 100वां शतक जड़ा। ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी लगाया। यह नहीं वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में 2014 में विंडीज के खिलाफ शतक उड़ाया था, जबकि जेसी राइडर ने 46 गेंदों में 2014 में ही विंडीज के खिलाफ ही शतक ठोका था।

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक
यह भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने 2005 में कानपुर वनडे में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी, जो आज भी रिकॉर्ड है। यही नहीं, 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए दो शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
ब्रेसवेल ने मार्च 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया
ब्रेसवेल एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने मार्च 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। मई 2022 में दो महीने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के टेस्ट टीम में ब्रेसवेल को शामिल किया गया था।

डग ब्रेसवेल के चचेरे भाई हैं माइकल
वह वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डग ब्रेसवेल और कॉमेडियन मेलानी ब्रेसवेल के चचेरे भाई हैं। माइकल ने पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने नायक एडम गिलक्रिस्ट की तरह बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की। लेकिन बाद में उन्होंने ऑफ स्पिन करना शुरू किया, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.