माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐपल, इंटेल... इजरायल में दुनिया की इन दिग्गज कंपनियों का लगा है पैसा

Updated on 12-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: फिलिस्तीन के आंतकी गुट हमास और इजरायल के बीच इन दिनों घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। इससे इजरायल की इकॉनमी भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। करीब 90 लाख की आबादी वाले इजरायल की जीडीपी करीब 521.69 अरब डॉलर की है। इजरायल को दुनिया में स्टार्टअप कंपनियों का हब माना जाता है। यही वजह है कि इस देश में भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की कंपनियों का एक्सपोजर है। भारत की करीब 10 लिस्टेड कंपनियों ने इजरायल में निवेश कर रखा है। इनमें टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, लार्सन एंड टुब्रो, भारत फोर्ज और सन फार्मा जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इजरायल में हर शख्स के मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य है। हमास के हमले के बाद से देश की डिफेंस फोर्सेज ने 300,000 से अधिक रिजर्व लोगों को ड्यूटी पर बुलाया है। हाल के वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है। इजरायल की सेना, एयर फोर्स और नेवी में 150,000 मेंबर हैं। इसके साथ ही इजरायल की रिजर्व फोर्स में 450,000 सदस्य हैं। इनमें टीचर, टेक वर्कर्स, स्टार्टअप आंत्रप्रीन्योर, किसान, अटॉर्नी, डॉक्टर, नर्स, टूरिज्म से जुड़े लोग और फैक्ट्री वर्कर्स शामिल हैं। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी में इकनॉमिक्स के प्रोफेसर अयाल विंटर ने कहा कि इस लड़ाई का इजरायल की इकॉनमी पर असर होगा।

अमेरिकी कंपनियों का निवेश

अगर लंबाई लंबी खिंची तो रिजर्व्स लंबे समय तक रेगुलर काम पर नहीं लौट पाएंगे। 2022 में इजरायल का एक्सपोर्ट 160 अरब डॉलर से अधिक रहा। इजरायल से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट यूरोप को होता है। इसके बाद अमेरिका और एशिया का नंबर है। हालांकि इस लड़ाई के कई अहम सेक्टरों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है क्योंकि उनमें बड़ी संख्या में विदेशी काम करते हैं। इनमें केमिकल सेक्टर भी शामिल है जो इजरायल के लिए एक्सपोर्ट का मुख्य साधन है। इजरायल का डेड सी का इलाका मिनरल्स से भरपूर है। एश्दॉद बंदरगाह गाजा पट्टी से महज 20 मील दूर है और यह पोटाश एक्सपोर्ट का हब है।

इस हफ्ते अब तक इजरायल का स्टॉक इंडेक्स छह फीसदी तक गिर चुका है। लेकिन जंग के बाद टेक सेक्टर में बूम आने की उम्मीद है। अमेरिका की हर टेक कंपनी ने इजरायल में निवेश किया है। इन कंपनियों का इजरायल में रिसर्च और डेवलपमेंट ऑफिस है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, ऐपल और ओरेकल है। इंटेल भी इजरायल में एक मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी में निवेश कर रही है। यह जगह गाजा बॉर्डर से 30 मिनट की दूरी पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.