प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मण्डली ने मनाया तेलुगू भाषा दिवस

Updated on 02-09-2024 02:27 PM

भिलाई । प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मण्डली भिलाई द्वारा आज नेहरू हाऊस, सेक्टर -1 में  तेलुगू भाषा दिवस गरिमापूर्ण मनाया गया है जिसमे बी जोगा राव, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तेलुगू महा संघम्  अध्यक्ष, भिलाई तेलुगू समाज ने मुख्य अतिथि का रूप में भाग लिया तथा अपना संबोधन में कहा कि व्यक्ति अपनी मातृभाषा के अलावा कई अन्य भाषा सीखें और उसमें जितना भी पारंगत हासिल कर लें लेकिन वह उस भाषा में अपना मार्मिक भावनाओं को सटीक ढंग से व्यक्त नहीं कर सकता है जिस आसानी से अपनी मातृभाषा में कर सकता है ।

कार्यक्रम का प्रारंभ में अतिथियों द्वारा  तेलुगू भाषा आंदोलन का पितामह गिडुगु वेंकट राम मूर्ति का तैल चित्र को पुष्प माला से अलंकृत किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बी जोगा राव ने भिलाई के विभिन्न तेलुगू संघ/संस्थाओं के प्रमुखों से अपील किया है कि वे अपनापने बच्चों को तेलुगू भाषा सिखाने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन करें। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि श्री वाई भास्कर राव, महासचिव, भिलाई मत्स्यकार सामाजिक संगठन, विशिष्ट अतिथि जी हरिकृष्ण, अध्यक्ष,वाडाबलिजा जातीय संघम् ने पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर कवि व्ही अप्पा राव द्वारा दो कविताओं को प्रस्तुत किया गया जिसमें मातृभाषा और मातृत्व पर विशेष प्रभाव है साथ में के डिल्ली राव, पूर्व अध्यापक,एम व्ही एन राव मेमोरियल स्कूल, पी यर्रन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,वाडाबलिजा जातीय संघम्, बी मधु सूदन राव,महा सचिव,बाईपल्ली युवजन सेवा समिति,एम ईश्वर राव, कोषाध्यक्ष, आन्ध्र स्वाभिमान एसोसिएशन,एम धर्मा राव, सलाहकार, बैपल्ली युवाजन सेवा समिति, एम वेंकट राव, उपाध्यक्ष,वाडाबलिजा जातीय संघम्,एल चैतन्य, अध्यक्ष, भिलाई ब्रिगेड्स डेवलपमेंट एसोसिएशन, के हरि, प्रतिनिधि , प्रवास आंध्र प्रजा नाट्य मण्डली,ई तुलसी दास आदि ने अपने अपने कविताएं और गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री एम बाबू राव, सलाहकार, छत्तीसगढ़ तेलुगू महा संघम् ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सी एच श्रीनिवास, सचिव,छत्तीसगढ़ तेलुगू महा संघम् ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.