पलायन, बेरोजगारी और शराब... नीतीश को घेरने के लिए बीजेपी ने बनाया तगड़ा प्लान

Updated on 18-10-2023 12:57 PM
पटना: बिहार में जब से एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार राजद संग गए हैं, तभी से बीजेपी ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बिहार बीजेपी के नेता आए दिन नौकरी, शराब, बेरोजगारी, शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने में लगे रहते हैं। इस बीच बीजेपी ने बिहार की सत्ता में आने के लिए भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार बिहार में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। अपनी रणनीति के तहत बीजेपी एग्रेसिव तरीके से नीतीश और तेजस्वी यादव को घेरेगी। बीजेपी ने इसके लिए 'P.B.S.' यानी पलायन, बेरोजगारी और शराब को लेकर महागठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी की है। इसकी एक झलक बीजेपी ने आज बुधवार को दिखाई है।

नीतीश सरकार के खिलाफ बीजेपी की कैंपने शुरू

बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ 'बदलेंगे सरकार, बदलेंगे बिहार, हक से लेंगे अपना रोजगार' नाम से एक कैंपने शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस कैंपेन का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो की टोन काफी एग्रेसिव है। बीजेपी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें एक युवक रेलवे ब्रिज पर जाता हुआ दिखाई देता है। उसकी नजर ब्रिज पर बैठकर चिलम और शराब पी रहे हैं। इसे देकर वह वहां रखे स्पीकर होर्न को लेकर बोलना शुरू कर देता है।

युवक कहता है- 'कैसा हालत बना दिया है इस सरकार ने युवा सबका। नौकरी दे नहीं पाया तो हाथ में चिलम और दारू पकड़ा दी।' अपनी ओर इशारा करते हुए युवक कहता है, 'अपने परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा लड़का है। लेकिन, जा रहे हैं अपन बूढ़े माई-बाप को छोड़कर। बोरिया बिस्तर बांधे दूसरे राज्य, नौकरी खोजने। वो कुर्सी पाने से पहले का बोला था, कि लाखों नौकरी देंगे। और सरकार में बैठ गया तो क्या याददाश्त उड़ गया। अब नौकरी के बदले लाठी नहीं खाएंगे। बदलेंगे सरकार बदलेंगे बिहार।'

शराबबंदी फेल, बेरोजगार युवाओं पर 6 बार लाठीचार्ज: बीजेपी

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि सरकार बनने पर वो 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। तेजस्वी के इस वादे को टारगेट करते हुए बीजेपी ने कहा कि पिछले 11 महीने में नौकरी मांगने वाले बेरोजगार युवाओं पर 6 बार लाठीचार्ज हुआ है। वहीं शराबबंदी को बिहार में फेल बताते हुए बीजेपी ने कहा कि शराबंदी से बिहार को 80 महीनों में 40 हजार करोड़ का राजस्व घाटा हुआ है। इस दौरान जहरीली शराब पीने से राज्य में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.