पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 100 से नीचे, नंबर-4 पर क्यों खेल रहे बाबर आजम, माइक हेसन ने दिए जवाब

Updated on 21-02-2026 12:48 PM
कोलंबो: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब स्ट्राइक रेट की वजह से हमेशा आलोचना होती है। इसी वजह से उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बैटिंग के लिए उतरने का मौका नहीं मिला। बाबर अभी टीम के लिए चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। नामीबिया खिलाफ मैच में जब टीम का दूसरा विकेट गिरा तो तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। इसी वजह से बाबर की जगह ख्वाजा नफे को भेजा गया। उनके बाद शादाब खान उतर रहे। बाबर डक आउट में पैड पहने इंतजार करते रह गए।

बाबर आजम पर क्या बोले माइक हेसन?

शनिवार से टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है। इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम का बचाव किया है। हेसन ने कहा, 'देखिए टीम को इसी रोल की जरूरत है और बाबर को यह बात अच्छी तरह पता है। मुझे लगता है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है।'हेसन ने आगे कहा- हमें लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन खिलाड़ी है, खासकर अगर हम थोड़ी मुश्किल में हों। जैसा कि हमने अमेरिका के खिलाफ देखा, एक बार जब वह जम जाता है तो वह अपना स्ट्राइक रेट बढ़ा सकते हैं। हमने एशिया कप के बाद बाबर को एक खास रोल के लिए वापस बुलाया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.